By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सीएम धामी ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 107वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - सीएम धामी ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 107वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 107वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Aanchal
Last updated: 25/04/2026 08:59
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 04 25 at 1.50.54 PM News Todayz सीएम धामी ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 107वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
SHARE

देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर के निकट एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश एवं समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय अंचलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी ने पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की। उनके प्रयासों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिली। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी का संपूर्ण जीवन जनकल्याण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और हमें जनहित में कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 13 at 4.48.06 PM News Todayz मुख्यमंत्रीधामी ने दी हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं मुख्यमंत्रीधामी ने दी हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं
Next Article WhatsApp Image 2026 04 25 at 7.55.14 PM e1777127307891 300x190 1 News Todayz उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने किया पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने किया पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?