By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सीमा एवं आंतरिक सुरक्षा में एसएसबी और उत्तराखण्ड पुलिस का समन्वय सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व का प्रतीक – डीजीपी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - सीमा एवं आंतरिक सुरक्षा में एसएसबी और उत्तराखण्ड पुलिस का समन्वय सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व का प्रतीक – डीजीपी

उत्तराखण्ड

सीमा एवं आंतरिक सुरक्षा में एसएसबी और उत्तराखण्ड पुलिस का समन्वय सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व का प्रतीक – डीजीपी

Aanchal
Last updated: 25/09/2025 13:05
Aanchal
Share
dsp 780x470 1 News Todayz सीमा एवं आंतरिक सुरक्षा में एसएसबी और उत्तराखण्ड पुलिस का समन्वय सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व का प्रतीक – डीजीपी
SHARE

देहरादून: पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ की अध्यक्षता में आज दिनांक 25 सितम्बर, 2025 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एसएसबी अकादमी भोपाल (मध्य प्रदेश) के 13th AC (LDCE) बैच के 12 प्रशिक्षु सहायक कमांडेंटों के साथ संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। यह अधिकारी वर्तमान में शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखण्ड आये हुए हैं। इस अवसर पर डीजीपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति, पुलिस संगठन की संरचना तथा राज्य में पुलिसिंग की विशिष्ट चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 283 किमी लंबी भारत–नेपाल सीमा की सुरक्षा, सीमा पार अपराधों की रोकथाम तथा आपदा प्रबंधन में एसएसबी और उत्तराखण्ड पुलिस का समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में नेपाल सीमा पर राज्य पुलिस के 13 थाने, 14 चौकियाँ और 19 पुलिस इकाइयाँ सक्रिय हैं, वहीं एसएसबी की 4 बटालियन और 71 बॉर्डर आउटपोस्ट (BOPs) तैनात हैं। प्रदेश में एसएसबी का रानीखेत में सीमान्त मुख्यालय और अल्मोड़ा में सेक्टर मुख्यालय भी कार्यरत है। डीजीपी ने प्रशिक्षुओं से हाल ही में नेपाल में हुए घटनाक्रम के परिप्रेक्ष्य में भारत–नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा प्रबंधन और दोनों बलों के साझा प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस और एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्रों में संयुक्त गश्त, खुफिया जानकारी का आदान–प्रदान, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, मानव एवं मादक पदार्थ तस्करी पर नियंत्रण के लिए समन्वित कार्यवाही की जाती है। यह न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करता है बल्कि स्थानीय जनता में विश्वास और शांति बनाए रखने में भी सहायक है। डीजीपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में सीखे गए अनुभवों को भविष्य की नियुक्तियों में व्यवहारिक रूप से लागू करेंगे और सीमा प्रबंधन व आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि एसएसबी और उत्तराखण्ड पुलिस का तालमेल देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर डीजीपी ने एसएसबी अकादमी भोपाल की सेनानायक श्रीमता सुवर्णा सजवाण को एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक क्राइम, श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे ने किया। संवाद गोष्ठी में श्री वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात, श्री अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी, श्री योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article nanda devi yatra 780x470 1 News Todayz नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
Next Article swadashi pro 780x470 1 News Todayz मुख्यमंत्री धामी ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से कि मुलाकात मुख्यमंत्री धामी ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से कि मुलाकात

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?