By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: स्टिक कचरे से सड़क निर्माण की पहल और केदारपुरम में मुख्यमंत्री ने खोला आधुनिक योगा पार्क
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - स्टिक कचरे से सड़क निर्माण की पहल और केदारपुरम में मुख्यमंत्री ने खोला आधुनिक योगा पार्क

उत्तराखण्ड

स्टिक कचरे से सड़क निर्माण की पहल और केदारपुरम में मुख्यमंत्री ने खोला आधुनिक योगा पार्क

Aanchal
Last updated: 08/02/2026 09:45
Aanchal
Share
Saurabh Thapliyal News Todayz स्टिक कचरे से सड़क निर्माण की पहल और केदारपुरम में मुख्यमंत्री ने खोला आधुनिक योगा पार्क
SHARE

देहरादून, 08 फरवरी । देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने निगम हॉल में मीडिया से बातचीत करते हुए बीते एक वर्ष की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दून को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी शिद्दत से कार्य किया जाएगा। वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम का बीता एक वर्ष विकास, नवाचार, तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व नागरिक सहभागिता के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध हुआ है। इस अवधि में नगर निगम ने पारंपरिक कार्यशैली से आगे बढ़ते हुए स्मार्ट, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए हैं। फरवरी 2025 से रिन्यू रिस्पना अभियान की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत रिस्पना नदी की व्यापक सफाई, नदी में कूड़ा जाने से रोकने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नदी एवं नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया। थपलियाल ने कहा कि निगम परिसर में “स्वच्छता वॉर रूम” की स्थापना की, जिसके माध्यम से नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा-संबंधित समस्याओं का एक घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया गया। स्वच्छता पेट्रोलिंग, सब-जोन प्रणाली, “स्वच्छतम वार्ड” की मान्यता तथा “स्वच्छता प्रहरी बैज” जैसे नवाचारों से आम नागरिकों को स्वच्छता अभियान का सक्रिय भागीदार बनाया गया। केवल विहार कॉलोनी में नगर निगम एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से स्रोत पर कचरा पृथक्करण को प्रोत्साहित किया गया तथा जागरूक नागरिकों को “स्वच्छता प्रहरी बैज” प्रदान कर सम्मानित किया गया। निगम सीमा अंतर्गत नेहरू कॉलोनी में दो पार्कों का लोकार्पण किया गया। इनमें से एक पार्क में नेहरू कॉलोनी निवासी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की स्मृति में अमर जवान स्मारक का निर्माण किया गया। नेहरू कॉलोनी ए-ब्लॉक में विकसित पार्क में बाउंड्री वॉल, ग्रिल, बच्चों के झूले, बेंच, फव्वारा, फूड कियोस्क, रेन शेल्टर एवं डेकोरेटिव लाइट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि एकीकृत नियंत्रण एवं कमांड सेंटर की स्थापना से निगम के विभिन्न विभागों के कार्यों की एक ही प्लेटफॉर्म पर वास्तविक समय में निगरानी संभव हुई। वाहन ट्रैकिंग, शिकायत निवारण, गतिविधियों की मॉनिटरिंग, यूज़र चार्ज संग्रहण एवं डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली से नगर निगम की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संग्रहण वाहन चालकों को मोबाइल फोन वितरित किए गए, जिससे नागरिकों, पार्षदों एवं अधिकारियों से सीधा संपर्क स्थापित हो सका। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में केदारपुरम में निर्मित योगा पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। पार्क में खुले वातावरण में योगाभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं एवं हरित क्षेत्र विकसित किया गया है। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने केदारपुरम पार्क में 1,00,001वां पौधा रोपित किया, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” को समर्पित रहा। इसके अलावा नगर निगम ने नवाचार एवं स्मार्ट समाधान, गौशाला आधुनिकीकरण एवं आधुनिक तकनीक, हाईटेक सार्वजनिक सुविधाएं, ड्रोन आधारित निगरानी प्रणाली और स्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण की अभिनव पहल शुरू की।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 2026 2image 13 12 202387112w1111 1 News Todayz राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थान (IMA) के पास जमीन सौदे पर प्रशासन तैयार कर रहा रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थान (IMA) के पास जमीन सौदे पर प्रशासन तैयार कर रहा रिपोर्ट
Next Article 538c10d341b09a1b93648596475223dd News Todayz सपी कमलेश उपाध्याय ने सीसीटीवी कैमरों के लिए नगरपालिका टीम का जताया आभार सपी कमलेश उपाध्याय ने सीसीटीवी कैमरों के लिए नगरपालिका टीम का जताया आभार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?