By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान प्रदेश में साबित हो रहा संजीवनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान प्रदेश में साबित हो रहा संजीवनी

उत्तराखण्डस्वास्थ्य

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान प्रदेश में साबित हो रहा संजीवनी

Aanchal
Last updated: 29/09/2025 13:01
Aanchal
Share
IMG 20250929 WA1833 680x470 1 News Todayz स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान प्रदेश में साबित हो रहा संजीवनी
SHARE

देहरादून : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। 17 सितम्बर 2025 से अब तक प्रदेश में 17,803 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में अब तक 10,40,996 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। *हाइपरटेंशन और डायबिटीज की समय रहते पहचान* प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में अब तक 4,65,569 लोगों की हाइपरटेंशन जांच की गई है। इसी तरह 4,38,728 लोगों की डायबिटीज स्क्रीनिंग पूरी की गई। यह आँकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि अभियान गंभीर बीमारियों की रोकथाम में कितना अहम साबित हो रहा है। *कैंसर और एनीमिया की जांच में नई पहल* शिविरों में अब तक 4,02,271 महिलाओं की कैंसर (ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट) जांच की गई है। वहीं, 1,64,488 लोगों में एनीमिया की जांच भी सफलतापूर्वक पूरी की गई। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को विशेष लाभ मिला है। *टीबी और अन्य रोगों पर प्रभावी नियंत्रण* अभियान के अंतर्गत 88,285 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कराई गई। इसके अलावा 196 लोगों की सिकल सेल डिज़ीज़ स्क्रीनिंग भी की गई। यह पहल राज्य को संक्रामक रोगों पर नियंत्रण की दिशा में सशक्त बना रही है। *मातृ और शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान* गर्भवती महिलाओं की देखभाल को प्राथमिकता देते हुए 80,515 गर्भवती महिलाओं का एएनसी (ANC) चेकअप किया गया। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने के लिए 1,34,873 वैक्सीन डोज दी गईं। यह आंकड़े मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। *काउंसलिंग और आयुष्मान कार्ड वितरण* अभियान के दौरान 5,49,383 लोगों को विभिन्न विषयों पर काउंसलिंग दी गई। इसके साथ ही 10,868 लोगों को आयुष्मान भारत/पीएम-जय कार्ड उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। *रक्तदान को बढ़ावा* ई-रक्तकोष पोर्टल के माध्यम से अब तक 61,996 रक्तदाताओं का पंजीकरण किया गया है और 8,240 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है। यह उपलब्धि आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने में मददगार साबित होगी। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल न केवल बीमारियों की समय रहते पहचान करने में मददगार है, बल्कि यह प्रदेश को एक “स्वस्थ उत्तराखंड” की दिशा में आगे ले जा रही है। आने वाले समय में इन स्वास्थ्य शिविरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि राज्य के हर गाँव और हर परिवार तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article IMG 20250929 WA1814 780x470 1 News Todayz कैबिनेट मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने की आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कैबिनेट मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने की आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
Next Article IMG 20250929 WA1578 630x470 1 News Todayz समाज में युवाओं के मध्य बढ़ते नशे का उपयोग, नशे के दुष्प्रभाव और नालसा की नशा पीडितों को विधिक सेवाएं विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन समाज में युवाओं के मध्य बढ़ते नशे का उपयोग, नशे के दुष्प्रभाव और नालसा की नशा पीडितों को विधिक सेवाएं विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?