By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सघन पौधरोपण कर, दिया हरित संरक्षण का संदेश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सघन पौधरोपण कर, दिया हरित संरक्षण का संदेश

उत्तराखण्डपर्यावरण

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सघन पौधरोपण कर, दिया हरित संरक्षण का संदेश

Aanchal
Last updated: 14/07/2026 12:03
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 07 14 at 3.47.56 PM News Todayz हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सघन पौधरोपण कर, दिया हरित संरक्षण का संदेश
SHARE

-‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा

पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा कि राज्य की यह प्राकृतिक धरोहर पूरे विश्व के लिए अमूल्य है तथा इसका संरक्षण और वैज्ञानिक शोध वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में किए जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के साथ-साथ औषधीय पौधों के संवर्धन, आयुर्वेद आधारित अनुसंधान, हर्बल पर्यटन तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेंगे।

मालाग्राम स्थित ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ देश का अपनी तरह का एक अनूठा हर्बल पार्क है, जहां देश के विभिन्न राज्यों एवं हिमालयी क्षेत्रों से लाई गई दुर्लभ जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों का वैज्ञानिक ढंग से संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। यह परिसर पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक शोध के समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 14 at 3.02.13 PM News Todayz मुख्य सचिव की ने पर्यटन विभाग की समीक्षा, योजनाओं पर विस्तार से ली जानकारी मुख्य सचिव की ने पर्यटन विभाग की समीक्षा, योजनाओं पर विस्तार से ली जानकारी
Next Article WhatsApp Image 2026 07 14 at 4.13.30 PM News Todayz आत्मनिर्भर शहर बनाये जाने की दिशा में किया जाए निरंतर कार्य: मुख्य सचिव आत्मनिर्भर शहर बनाये जाने की दिशा में किया जाए निरंतर कार्य: मुख्य सचिव

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़े श्रद्धालु

उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर

अशुद्धिकरण, भ्रष्टाचार और पावन धामों पर झूठा नैरेटिव गढ़ने वालों का नकाब उतारेगी भाजपा

मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा को लेकर  इंटेलीजेंस ने कसी कमर

सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर मनाया अपना जन्म दिन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?