By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: होली पर तीन और चार मार्च को बंद रहेंगे कॉर्बेट के सभी पर्यटन जोन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - होली पर तीन और चार मार्च को बंद रहेंगे कॉर्बेट के सभी पर्यटन जोन

उत्तराखण्ड

होली पर तीन और चार मार्च को बंद रहेंगे कॉर्बेट के सभी पर्यटन जोन

Aanchal
Last updated: 24/02/2026 09:35
Aanchal
Share
carbet News Todayz होली पर तीन और चार मार्च को बंद रहेंगे कॉर्बेट के सभी पर्यटन जोन
SHARE

रामनगर। होली के मौके पर पर्यावरण संरक्षण, जंगल की शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क सहित उससे जुड़े बाहरी पर्यटन जोन 3 और 4 मार्च को पर्यटकों के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। वन विभाग और कॉर्बेट प्रशासन यह निर्णय हर वर्ष वन्यजीवों की सुरक्षा को को ध्यान में रखते हुए लेता है।
तीन मार्च को सुबह की जंगल सफारी निर्धारित समयानुसार संचालित होगी, लेकिन दोपहर की सफारी और नाइट स्टे पूरी तरह बंद रहेगा। चार  मार्च को होली के दिन सुबह और शाम दोनों पालियों की जंगल सफारी के साथ-साथ नाइट स्टे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पार्क प्रशासन ने बताया 5 मार्च से सभी पर्यटन गतिविधियां पुनः सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी. पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
कॉर्बेट पार्क प्रशासन के अनुसार, ढिकाला, बिजरानी, ढेला, दुर्गादेवी और गिरिजा पर्यटन जोन में इस अवधि के दौरान सफारी और रात्रि विश्राम की सुविधा बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले सीतावनी, कोटा और कालाढूंगी पर्यटन जोन भी पर्यटकों के लिए बंद रखे जाएंगे। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो और हाथी डगर पर्यटन जोन में भी होली के अवसर पर पर्यटक प्रवेश पर रोक रहेगी।
कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह ने बताया होली के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचते हैं। कुछ पर्यटक उत्सव के दौरान जंगल क्षेत्रों में अत्यधिक शोर-शराबा और अनुशासनहीन गतिविधियां करते हैं। जिससे वन्यजीवों की दिनचर्या प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट पर पहले ही 3 और 4 मार्च को अवकाश की सूचना साझा कर दी थी। जिससे पर्यटक अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बना सकें।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 364cf204830068409ce092b21addfb9f News Todayz आधी रात को विष्णु घाट पर मची अफरातफरी; सुरक्षित निकाले गए होटलों में ठहरे यात्री आधी रात को विष्णु घाट पर मची अफरातफरी; सुरक्षित निकाले गए होटलों में ठहरे यात्री
Next Article d 4 5 News Todayz गांव में दहशत का कारण बना गुलदार पिंजरे में कैद गांव में दहशत का कारण बना गुलदार पिंजरे में कैद

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?