By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: 100 दिन में दिखेगा बदलाव! उत्तराखंड में सहकारिता मंत्री ने की यूसीयू की अहम बैठक, दिए कई निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - 100 दिन में दिखेगा बदलाव! उत्तराखंड में सहकारिता मंत्री ने की यूसीयू की अहम बैठक, दिए कई निर्देश

उत्तराखण्ड

100 दिन में दिखेगा बदलाव! उत्तराखंड में सहकारिता मंत्री ने की यूसीयू की अहम बैठक, दिए कई निर्देश

Aanchal
Last updated: 24/09/2025 12:55
Aanchal
Share
images 2025 09 24T182246.138 News Todayz 100 दिन में दिखेगा बदलाव! उत्तराखंड में सहकारिता मंत्री ने की यूसीयू की अहम बैठक, दिए कई निर्देश
SHARE

देहरादून।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज द्वीप नगर स्थित यूसीएफ सदन में उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन संचालक मंडल की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत यूनियन के नवनिर्मित मुख्यालय कार्यालय के विधिवत उद्घाटन से हुई, जिसे सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्पष्ट कहा कि
“यूनियन को 100 दिनों के भीतर अपने काम का ठोस परिणाम दिखाना होगा। बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर विशेष फोकस रहे और इसका लाभ सीधे सहकारी संस्थाओं तक पहुँचे।”

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई—

सहकारी शिक्षा निधि की अद्यतन स्थिति एवं निधि को सुदृढ़ बनाने के उपाय।

अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम।

सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र Uttarakhand Institute of Cooperative and Corporate Rural Management (UICCRM) की स्थापना।

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड पीसीयू के मध्य परिसंपत्तियों (आई.सी.एम. राजपुर एवं रानीखेत भूमि) का विभाजन।

त्रैमासिक सहकारी पत्रिका एवं साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन तथा RNI पंजीकरण।

राज्य की सभी सहकारी संस्थाओं का डाटाबेस तैयार करना।

पीसीयू के माध्यम से प्रदेश के राज्य और जिला सहकारी बैंक में स्टेशनरी की उपलब्धता।

धान खरीद सत्र 2025-26 हेतु मूल्य समर्थन योजना में भागीदारी।

कृभको के माध्यम से उर्वरक व्यवसाय।

गंगाजल प्रोजेक्ट की समीक्षा।

सरकारी कार्यालयों में सोलर कार्य प्रारम्भ करने की नई परियोजनाएँ।

सहकारिता मंत्री ने यूनियन की आय वृद्धि हेतु बिजनेस डेवलपमेंट प्लान के पाँच मुख्य बिंदुओं पर विशेष रूप से फोकस करने को कहा—

बैठक में उपस्थित निदेशकों से मंत्री ने सुझाव भी प्राप्त किए और कहा कि सहकारिता की गतिविधियाँ तेजी से धरातल पर उतारी जाएँ, ताकि अगले 100 दिनों में ठोस उपलब्धियाँ सामने आएं

इस अवसर पर अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा, प्रबंध निदेशक मंगल त्रिपाठी,
संचालक मंडल सदस्य प्रदीप चौधरी, सुभाष चंद्र रमोला, श्रीमती शांति देवी, सुरेंद्र सिंह, सार्थक त्रिपाठी सहित प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के कार्मिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2025 09 24T163057.789 News Todayz उत्तराखंड पशुपालन विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, डॉ. उदय शंकर को मिली नई जिम्मेदारी उत्तराखंड पशुपालन विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, डॉ. उदय शंकर को मिली नई जिम्मेदारी
Next Article images 2025 09 24T182633.236 News Todayz व्यापारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ‘स्वदेशी अपनाओ’ और सरल जीएसटी प्रणाली के फायदे गिनाए व्यापारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ‘स्वदेशी अपनाओ’ और सरल जीएसटी प्रणाली के फायदे गिनाए

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?