By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट,पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का काम शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट,पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का काम शुरू

उत्तराखण्ड

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट,पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का काम शुरू

Aanchal
Last updated: 28/03/2026 11:05
Aanchal
Share
d 1 16 News Todayz 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट,पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का काम शुरू
SHARE

रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्व चारधाम यात्रा शुरू होने की तारीखों का एलान हो चुका है। जिसके तहत केदारनाथ यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। उससे पहले जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। विशेष रूप से केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के तहत मार्ग को समय से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में प्रशासन ने 60 मजदूरों की टीम को तैनात किया है. जिन्हें दो अलग-अलग दलों में विभाजित कर कार्य में लगाया गया है।
एक 30 सदस्यीय दल केदारनाथ धाम से नीचे की ओर बर्फ हटाने का कार्य कर रहा है। दूसरा दल छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए मार्ग को साफ करने में जुटा है। यह टीम विशेष रूप से मार्ग के छह प्रमुख ग्लेशियर प्वाइंट्स पर जमी मोटी बर्फ को हटाने का कार्य कर रही है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह के अनुसार केदारनाथ मार्ग पर कई स्थानों पर अत्यधिक बर्फ जमी हुई है। भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट तक बर्फ पाई गई है। जिससे कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है। बावजूद इसके, मजदूर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लगातार जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि यात्रा प्रारंभ होने से पहले मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती कर कार्य की गति को और तेज किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article mosam News Todayz पूरे उत्तराखण्ड में 29 से 31 मार्च तक बारिश होने का अनुमान पूरे उत्तराखण्ड में 29 से 31 मार्च तक बारिश होने का अनुमान
Next Article d 3 14 News Todayz गुलदार के हमले में मूकबधिर युवती घायल ,अस्पताल में उपजार जारी गुलदार के हमले में मूकबधिर युवती घायल ,अस्पताल में उपजार जारी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?