By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: 30 अक्टूबर को मनाया जायेगा धनतेरस पर्व
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - धर्म-संस्कृति - 30 अक्टूबर को मनाया जायेगा धनतेरस पर्व

धर्म-संस्कृति

30 अक्टूबर को मनाया जायेगा धनतेरस पर्व

Aanchal
Last updated: 22/10/2024 09:26
Aanchal
Share
2 Min Read
dhanteras News Todayz 30 अक्टूबर को मनाया जायेगा धनतेरस पर्व
SHARE

हरिद्वार। धनतेरस पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। धनतेरस के दिन बर्तन, आभूषण और वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग सोने और चांदी से निर्मित आभूषणों की भी खरीदारी करते हैं। वहीं कुछ लोग बाइक या कार की खरीदारी करते हैं। इस साल धनतेरस की तिथि को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है।  धार्मिक ग्रंथो के अनुसार दीपावली से दो दिन पूर्व धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा अर्चना करने की मान्यता है।
हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि धनतेरस के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन का इंतजार लोग साल भर करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10.32 से प्रारंभ हो जाएगी और 30 अक्टूबर की दोपहर 1.15 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, धनतेरस का पर्व मंगलवार 30 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि में पर्व को मानने पर उसका संपूर्ण फल प्राप्त होता है।
पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि साल 2024 में धनतेरस के त्योहार की उदया तिथि 30 अक्टूबर है। 30 अक्टूबर की प्रातः सूर्याेदय से लेकर दोपहर 1.15 तक धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर महाराज की पूजा करने का शुभ मुहूर्त है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज के मंत्रो का जाप और यज्ञ करने पर इसका कई गुना फल प्राप्त होगा। खरीदारी करने के लिए 29 और 30 अक्टूबर दोनों ही दिन शुभ होगें। लेकिन यदि धनतेरस की पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त करना चाहते हैं तो 30 अक्टूबर को दोपहर 1.15 तक के धनतेरस की पूजा कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 7 8 News Todayz जंगल में घांस लेने गयी युवती की पुलिया से नदी में गिरने से मौत जंगल में घांस लेने गयी युवती की पुलिया से नदी में गिरने से मौत
Next Article d 2 18 News Todayz फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पांच हजार का था ईनाम घोषित फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पांच हजार का था ईनाम घोषित

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

You Might Also Like

केदारनाथ में लगा बाबा के भक्तों का तांता, दो दिनों में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 हजार के पार

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में किया श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट, हेली से हुई पुष्प वर्षा

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची श्री केदारनाथ धाम

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण’’ गीत का विमोचन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?