By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: Big News : कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स के एक साथ तीन नोटिस जारी, सियासी माहौल गरमाया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - Big News : कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स के एक साथ तीन नोटिस जारी, सियासी माहौल गरमाया…

उत्तराखण्ड

Big News : कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स के एक साथ तीन नोटिस जारी, सियासी माहौल गरमाया…

Aanchal
Last updated: 21/03/2024 11:08
Aanchal
Share
3 Min Read
Congress President Godiyal took the responsibility of defeat News Todayz Big News : कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स के एक साथ तीन नोटिस जारी, सियासी माहौल गरमाया…
SHARE

उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ तैयारियों में लगी हुई है। तो वहीं कांग्रेस और उसके नेताओं को झटके ला रहे हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजे हैं। इन नोटिस के बाद अब कई सवाल उठने लगे हैं। जहाँ एक तरफ सियासी माहौल गर्मा गया है तो वहीं दूसरी तरफ गणेश गोदियाल ने इसे डराने की साजिश बताया है।

जानकारी के अनुसार काफी लंबे समय से गणेश गोदियाल और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के बीच नोटिस-नोटिस का खेल चल रहा है। हालांकि, इनकम टैक्स का नोटिस खास मौकों पर ही देखा जाता है। इस बार भी आयकर विभाग के नोटिस से हलचल तेज हो गई है। बता दे कि फिर से महाराष्ट्र (मुंबई) के आयकर कार्यालय ने कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल को एक साथ 3 नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।

वहीं गणेश गोदियाल ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पौड़ी संसदीय सीट पर हार के डर से बौखला गई है इसलिए वह ऐसे हथकंडे अपनाए रहे हैं। लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं और हर जांच के लिए तैयार हैं। वहीं गणेश गोदियाल ने कहा कि 2016 में भी उन्हें डराने और फंसाने की कोशिश हुई थी लेकिन जब जांच हुई तो उसमें कुछ नहीं निकला। इसके अलावा उन्होंने नोटिस की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए हैं।

गौरतलब, 2018 में भी आयकर विभाग ने गणेश गोदियाल को नोटिस जारी किया था। उस समय उनके बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए थे। उस समय गणेश गोदियाल बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष थे तब उन्होंने केदारनाथ मंदिर में कराए गए लेजर शो का विरोध किया था। इस लेजर शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुणगान किया गया था। जहाँ गणेश गोदियाल समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने आरोप लगाया था कि यह कार्रवाई लेजर शो का विरोध करने को लेकर की गई है। वहीं आयकर विभाग का कहना था कि गणेश गोदियाल पर आयकर के रूप में करीब 96 लाख रुपये का बकाया है इसलिए  कार्रवाई की गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article Uttarakhand News Voting will be held in the state on this day News Todayz Uttarakhand : प्रदेश में 1 लाख, 45 हजार युवा करेंगे फर्स्ट टाईम वोट, मतदान के लिए चलाया जा रहा अभियान... Uttarakhand : प्रदेश में 1 लाख, 45 हजार युवा करेंगे फर्स्ट टाईम वोट, मतदान के लिए चलाया जा रहा अभियान…
Next Article cropped logochair News Todayz UKD PARTY : उतराखंड क्रांति दल ने लोक सभा चुनाव के लिए 4 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा… UKD PARTY : उतराखंड क्रांति दल ने लोक सभा चुनाव के लिए 4 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा…

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने शुरु किया विकसित कृषि संकल्प अभियान, 12 जून तक गांव गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं संग सीएम ने किया संवाद

मसूरी में आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं में सुधार को लेकर मुख्य सचिव ने की अधिकारियों संग बैठक

राज्य के विकास, सेवाओं और बुनियादी ढांचे के लिए राजस्व प्राप्ति जरूरी: डीएम

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?