By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: केदारनाथ उपचुनाव: सायं पांच बजे तक 56.78 फीसदी मतदान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - केदारनाथ उपचुनाव: सायं पांच बजे तक 56.78 फीसदी मतदान

उत्तराखण्ड

केदारनाथ उपचुनाव: सायं पांच बजे तक 56.78 फीसदी मतदान

Aanchal
Last updated: 20/11/2024 14:12
Aanchal
Share
11 3 News Todayz केदारनाथ उपचुनाव: सायं पांच बजे तक 56.78 फीसदी मतदान
SHARE

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भले ही मतदान प्रतिशत शुरूआत में कम रहा, मगर दोपहर होते ही मतदाताओं में उत्साह दिखने लगा और पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ठिठुरन के बीच केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अनेक बूथों पर लोग वोट देने को पहुंचे। उप चुनाव में कुल 56.78 प्रतिशत हुआ। केदारनाथ विधानसभा में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुआ। शुरूआत में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा, मगर दोपहर होते ही मतदाता घरों से बाहर निकलने लगे। 11 बजे तक 17.69 फीसदी ही मतदान हुआ, जबकि इसके बाद दोपहर एक बजे 34.40 फीसदी और अपराह्न तीन बजे 47 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मतदाता लगातार पोलिंग बूथों पर वोट देने निकल पड़े।

बाजार वाले पोलिंग बूथों पर मतदाता दोपहर बाद ही वोट देने पहुंचे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ मतदाता 11 बजे तक वोट देकर लौट गए। इसके अलावा बुजुर्ग मतदाता 12 बजे बाद ही वोट देने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे। करीब पांच बजे तक कुल 56.78 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ विधानसभा के 173 पोलिंग बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चलती रही। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि उप चुनाव के महापर्व को लेकर सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई थी। उन्होंने बताया कि विधान सभा के अंतर्गत चार ऐसे मतदान बूथ तैयार किए गए थे, जिनमें दिव्यांग, महिला बूथ, युवा व यूनिक बूथ शामिल रहे। साथ ही कुछ ऐसे मतदान बूथ थे, जो दूरस्थ स्थान पर थे और उन्हें विकसित किया गया। बताया कि कुछ जगहों पर ग्रामीणों ने वोट देने को लेकर आनाकानी की। ग्रामीणों की सड़क की मांग को लेकर कार्यवाही चल रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने भी मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का समय-समय पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा जवानों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में बांझगडू तोक के 80 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। ग्रामीणों की माने तो लम्बे समय से सड़क की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है, जिस कारण जहंगी ग्राम के बांझगडू तोक के 80 वोटर पिल्लू बूथ पर वोट देने नहीं गए और नाराज होकर वोट का बहिष्कार किया। ग्रामीण मंगल सिंह, विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने पूर्व में ही शासन-प्रशासन को लिखित में दिया था। रोड़ नहीं तो वोट नहीं। उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनके तोक के सभी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। आगे भी ये विरोध जारी रहेगा।

केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत परकंडी के ध्रुवनगर तोक के अनुसूचित जाति के 85 परिवारों ने उपचुनाव का विरोध कर मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों की माने तो सड़क निर्माण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने से ध्रुवनगर के करीब 350 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 1 12 News Todayz जिला प्रशासन ने शेरपुर पंचायत की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त जिला प्रशासन ने शेरपुर पंचायत की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त
Next Article 12 News Todayz नगर पंचायत ने बदरीनाथ धाम में चलाया सफाई अभियान नगर पंचायत ने बदरीनाथ धाम में चलाया सफाई अभियान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?