By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: विधानसभा सत्रः  विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देगी सरकारः धामी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - विधानसभा सत्रः  विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देगी सरकारः धामी

उत्तराखण्ड

विधानसभा सत्रः  विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देगी सरकारः धामी

Aanchal
Last updated: 12/03/2026 11:38
Aanchal
Share
01 07 2023 pushkar singh dhami 23457865 News Todayz विधानसभा सत्रः  विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देगी सरकारः धामी
SHARE

बजट पर चर्चा के बाद नियम 58 के तहत सवालों पर चर्चा संग सदन की कार्यवाही महत्वपूर्ण

देहरादून। विधानसभा में प्रश्न काल को लेकर बचने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनावी साल में एक्टिव हो गए है और उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में कहा कि वह विपक्ष के हर प्रश्न का जवाब देंगे। उनका कहना है कि विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। सरकार ने कोई भी गलत काम नहीं किया है और विपक्ष को उसके हर प्रश्न का सदन के पटल पर मिलेगा। चुनावी साल में सीएम धामी के विधानसभा में एक्टिव होने से विपक्ष बगले झांकने लग गया है। विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है और सरकार के मंत्री से लेकर सीएम खुद विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे हैं।
बता दें कि प्रश्नकाल के बाद सदन में बजट पर सामान्य चर्चा होगी। बजट पर चर्चा के बाद नियम 58 के तहत लिए गए सवालों पर चर्चा के साथ सदन की कार्यवाही महत्वपूर्ण रहने वाली है। सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी राय रखेंगे। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के नीचे स्थित सारकोट गांव को गोद लिया था। सीएम ने कांग्रेस के विधायकों से सारकोट गांव भ्रमण करने का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि पिछली बार भी हमने आपसे आग्रह किया था। शायद आप में से कुछ साथियों को पहाड़ की पगडंडियों में चलने में दिक्कत होती होगी। मेरा आपसे फिर आग्रह है कि इस बार समय निकालकर सारकोट गांव जरूर जाएं।
आज प्रश्नकाल में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने पूछा कि प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों की पेंशन और गोल्डन कार्ड को लेकर था सवाल। स्वास्थ मंत्री धन सिंह ने गोल्डन कार्ड के लाभार्थियों आंकड़े गिनाते हुए जवाब दिया। इसके साथ ही अन्य विधायकों के प्रश्नों को भी संबंधित मंत्रियों ने जवाब दिया। सदन में मिलावटी खाद्य पदार्थाे पर की गई। विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान सहित अन्य के सवालों के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह कहा कि जल्द ही नियमित जांच शुरू कि जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज पर 771 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके साथ ही प्रश्न काल में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा प्रदेश में 500 स्थान पर भूकंप चेतावनी प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। 169 स्थान पर लगाए जा चुके हैं और 115 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 66e087ee94acb chennai rape and blackmail allegations against dmk education ministers car driver 094139892 16x9 1 News Todayz महिला ने कराया पति के खिलाफ मारपीट और मानसिक उत्पीड़िन का मामला दर्ज महिला ने कराया पति के खिलाफ मारपीट और मानसिक उत्पीड़िन का मामला दर्ज
Next Article d 6 2 News Todayz ऑपरेशन कालनेमिः 16 बहरूपिये गिरफ्तार ऑपरेशन कालनेमिः 16 बहरूपिये गिरफ्तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी

निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी 

युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी

सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जायेगीः सीएम

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?