By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: घर में चलाए जा रहे जिस्मफरोसी के धंघे का भंडाफोड़,महिला सहित तीन गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - घर में चलाए जा रहे जिस्मफरोसी के धंघे का भंडाफोड़,महिला सहित तीन गिरफ्तार

अपराध

घर में चलाए जा रहे जिस्मफरोसी के धंघे का भंडाफोड़,महिला सहित तीन गिरफ्तार

Aanchal
Last updated: 17/03/2026 11:21
Aanchal
Share
d 6 3 News Todayz घर में चलाए जा रहे जिस्मफरोसी के धंघे का भंडाफोड़,महिला सहित तीन गिरफ्तार
SHARE

देहरादून। पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड करते हुए महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर तीन पीडिताओं को रेस्क्यू किया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल को गोपनीय माध्यम से बिंदाल क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा एक घर में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो घर के अन्दर 03 महिलाएं तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला रानी देवी पत्नी दीपक कुमार निवासी रघुनाथ मंदिर गाँधीनगर, देहरादून, आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान तथा फुलो खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी शास्त्री नगर खाला कैण्ट, थाना कैण्ट, को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मकान रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर उक्त घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके से रेस्क्यू की गई महिलाओं को उनके द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी। वह व्हट्सअप के माध्यम से लडकियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट व लडकियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी तथा आशीष लडकियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 8 1 News Todayz बदरी-केदार सहित 45 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक बदरी-केदार सहित 45 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक
Next Article d 7 News Todayz मुख्यमंत्री ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का विमोचन मुख्यमंत्री ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का विमोचन

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?