By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: नवरात्रि पर नैना देवी मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - नवरात्रि पर नैना देवी मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

उत्तराखण्ड

नवरात्रि पर नैना देवी मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Aanchal
Last updated: 19/03/2026 11:32
Aanchal
Share
d 2 9 News Todayz नवरात्रि पर नैना देवी मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
SHARE

नैनीताल। नवरात्र के मौके पर मां नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पहले नवरात्र के मौके पर नैनीताल समेत आसपास के लोगो के साथ साथ नैनीताल पहुंचें। पर्यटकों ने मां नैना देवी के दर्शन किए। नवरात्रि के पहले दिन नैनीताल के प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। नैना देवी के अलावा पाषाण देवी मंदिर, गोलू देवता मंदिर, हनुमानगढ़, शीतला देवी, गंगनाथ मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
मान्यता है कि देवी सती की आंख यहां गिरी थी। इसी के बाद यहां मां नयना देवी की स्थापना हुई। देवी पार्वती का पार्थिव शरीर खंडित होने के बाद उनकी बांयी आंख यहां गिरी थी। पुराणों में वर्णित है कि देवी पार्वती के पिता दक्ष-प्रजापति ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में भगवान शिव को आमंत्रण नहीं दिया गया। अपने पिता के यहां हो रहे अनुष्ठान में माता पार्वती बिना आमंत्रण के पहुंच गई। उन्होंने देखा कि अनुष्ठान के दौरान सभी देवी देवताओं समेत अन्य लोगों के बैठने के लिए उपयुक्त स्थान है, लेकिन उनके पति के लिए कोई स्थान तक नहीं रखा गया है. जिससे माता सती काफी आक्रोशित हुई।
पिता द्वारा अपने पति की उपेक्षा से खिन्न होकर देवी पार्वती यज्ञ के हवन कुण्ड में कूदकर सती हो गई। माता के सती होने की सूचना के बाद भगवान शिव काफी क्रोधित हुए। उन्होंने पार्वती के शरीर को अग्निकुंड से निकाल कर पार्वती के पार्थिव शरीर को लेकर ब्रह्माण्ड के चक्कर लगाने शुरू कर दिया। भगवान शिव के क्रोध को देखकर ब्रह्मांड में हाहाकार मच गया। प्रकृति का संतुलन बिगड़ने लगा. सृष्टि का सन्तुलन बिगड़ने से तीनों लोकों में हाहाकार मच गया। तब सृष्टि के संरक्षक भगवान् विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शव के खंड – खंड कर दिऐ। जिसके बाद माता पार्वती की बाई आँख यहां गिरी। जिसके बाद इस स्थान का नाम नैनीताल पड़ा। कहा जाता है मां सती के अंग जिस जिस स्थान पर गिरे उन स्थानों पर शक्तिपीठ का निर्माण हुआ। उन्हें में से एक शक्तिपीठ नैनीताल में भी स्थित है।
नैना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नवीन तिवारी बताते हैं यहां मां दुर्गा के साक्षात नयन रूप में विराजमान है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article Pushkar Singh Dhami Photos resize 80 compress97 1 300x182 1 News Todayz चार राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार में धार देने जायेंगे सीएम धामी चार राज्यों में हो रहे चुनाव में प्रचार में धार देने जायेंगे सीएम धामी
Next Article guldar News Todayz गुलदार की सक्रियता को लेकर वन विभाग की एडवाइजरी जारी गुलदार की सक्रियता को लेकर वन विभाग की एडवाइजरी जारी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?