By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत, बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से  50 हजार की आर्थिक सहायता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत, बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से  50 हजार की आर्थिक सहायता

उत्तराखण्ड

कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत, बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से  50 हजार की आर्थिक सहायता

Aanchal
Last updated: 22/05/2026 11:58
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 05 22 at 5.03.18 PM News Todayz कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत, बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से  50 हजार की आर्थिक सहायता
SHARE

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित परिवारों के कल्याण हेतु संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहकर पीड़ित एवं संकटग्रस्त परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। उपचार, शिक्षा, आर्थिक सहायता, रोजगार एवं ऋण राहत जैसे विषयों पर जिला प्रशासन द्वारा सैकड़ों प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण कर जरूरतमंदों को नई आशा एवं संबल प्रदान किया गया है। डोईवाला निवासी कैंसर पीड़ित एकल महिला सुनीता कलवार को जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण आर्थिक एवं शैक्षिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। सुनीता कलवार ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि वह एक विधवा महिला हैं तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण उनके समक्ष उपचार एवं बच्चों की शिक्षा दोनों को जारी रखना कठिन हो गया था। उन्होंने अपने दोनों बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए फीस माफी एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने का अनुरोध किया था। प्रकरण को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा रायफल क्लब फंड से विधवा सुनीता कलवार को रू0 50,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत एवं उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त उनके पुत्र का विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित कराया गया, जबकि उनकी पुत्री की बाधित शिक्षा को जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से पुनः प्रारंभ कराया गया। जिला प्रशासन की इस पहल से दोनों बच्चों के भविष्य को नई दिशा एवं सुरक्षा मिली है। उल्लेखनीय है कि सुनीता कलवार का 11 जुलाई 2024 को जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में कैंसर का ऑपरेशन हुआ था तथा वर्तमान में उनका उपचार निरंतर जारी है। उपचार के दौरान आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहे इस परिवार को जिला प्रशासन ने न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की, बल्कि मानवीय सहयोग एवं भरोसे का भी संबल दिया है। जिला प्रशासन द्वारा उनके उपचार एवं पारिवारिक सहयोग के लिए लगातार समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा विगत वर्षों में भी अनेक जरूरतमंद परिवारों को लाखों रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। साथ ही विद्युत एवं जल संबंधी बकाया प्रकरणों के निस्तारण, बैंक ऋण राहत, चिकित्सा सहायता एवं रायफल क्लब फंड से सहयोग उपलब्ध कराकर कई परिवारों को राहत पहुंचाई गई है। वहीं ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद एवं असहाय बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उन्हें पुनः मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन की यह पहल शासन की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी कार्यशैली का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें प्रशासन जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 05 22 at 3.14.20 PM News Todayz मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी
Next Article WhatsApp Image 2026 05 23 at 7.59.09 AM News Todayz मुख्यमंत्री ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़े श्रद्धालु

उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर

अशुद्धिकरण, भ्रष्टाचार और पावन धामों पर झूठा नैरेटिव गढ़ने वालों का नकाब उतारेगी भाजपा

मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा को लेकर  इंटेलीजेंस ने कसी कमर

सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर मनाया अपना जन्म दिन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?