By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानीः डीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानीः डीएम

उत्तराखण्ड

कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानीः डीएम

Aanchal
Last updated: 11/06/2026 14:15
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 06 11 at 7.04.55 PM scaled 1 News Todayz कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानीः डीएम
SHARE

देहरादून: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एनआईसी सभागार, कलेक्ट्रेट से नगर निगम, नगर निकायों एवं कैंटोन्मेंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण के लिए शॉर्ट टर्म तथा लॉन्ग टर्म कार्ययोजना तैयार करते हुए ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सभी विभागों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केवल कार्यालय स्तर पर समीक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं ग्राउंड जीरो पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा कूड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण के लिए व्यावहारिक एवं बेहतर योजनाएं तैयार करें।

डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर निगरानी की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निकाय अपने क्षेत्र में ऐसे स्थानों को चिन्हित करे जहां नियमित रूप से कूड़ा डंप किया जा रहा है तथा उन स्थानों के स्थायी समाधान के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों, जिला पंचायत तथा कैंटोन्मेंट बोर्डों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएं तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनमानस स्ट्रीट लाइट, यातायात सिग्नल, साइन बोर्ड, सड़क, नाली, कूड़ा एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं की फोटो, लोकेशन एवं विवरण सहित डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक पेज पर टैग करें। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढोंडियाल सहित अन्य अधिकारी एनआईसी सभागार में उपस्थित रहे, जबकि नगर निगम, नगर निकायों, कैंटोन्मेंट बोर्डों तथा संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 06 11 at 6.22.08 PM scaled 1 News Todayz अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार की समीक्षा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार की समीक्षा
Next Article images 29 News Todayz धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

साइबर ठगों ने 6 बैंकों के एटीएम से निकाले लाखों रुपए,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

कांग्रेस के सारे मुद्दे झूठ की बुनियाद पर खड़ेः मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी जीपीएस व जीआईसी मैपिंगः गर्ब्याल

प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी जीपीएस व जीआईएस मैपिंगः धामी

हरिपुर कालसी में मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?