By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला बेस्ट ड्रग कंट्रोल ऑफ इंडिया राष्ट्रीय पुरस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला बेस्ट ड्रग कंट्रोल ऑफ इंडिया राष्ट्रीय पुरस्कार

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला बेस्ट ड्रग कंट्रोल ऑफ इंडिया राष्ट्रीय पुरस्कार

Aanchal
Last updated: 11/07/2026 09:19
Aanchal
Share
IMG 20260711 WA0054 300x178 1 News Todayz राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला बेस्ट ड्रग कंट्रोल ऑफ इंडिया राष्ट्रीय पुरस्कार
SHARE

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है।

ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड FDA लगातार सक्रियता के साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूना संग्रह और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की दिशा में विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है।

इसके साथ ही औषधि प्रशासन के क्षेत्र में भी दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, अवैध एवं नकली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा मेडिकल स्टोर और दवा निर्माण इकाइयों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

ताजबर सिंह जग्गी की कार्यशैली में सख्ती के साथ बेहतर समन्वय और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली देखने को मिली है। उनके नेतृत्व में विभाग ने प्रवर्तन की कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियानों को भी प्राथमिकता दी है, ताकि आम लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ और गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध हो सकें।

राष्ट्रीय स्तर पर Best Drug Controller of india का मिला यह सम्मान उत्तराखण्ड FDA की निरंतर मेहनत और बेहतर कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ताजबर सिंह जग्गी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे उत्तराखण्ड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 04 at 4.14.59 PM News Todayz सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’ सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’
Next Article IMG 20260711 WA0031 300x200 1 News Todayz मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़े श्रद्धालु

उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर

अशुद्धिकरण, भ्रष्टाचार और पावन धामों पर झूठा नैरेटिव गढ़ने वालों का नकाब उतारेगी भाजपा

मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा को लेकर  इंटेलीजेंस ने कसी कमर

सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर मनाया अपना जन्म दिन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?