By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: हिंदी दिवस पर लेखक गाँव की प्रकृति की पाठशाला में साहित्यकारों ने बिखेरे शब्द
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - हिंदी दिवस पर लेखक गाँव की प्रकृति की पाठशाला में साहित्यकारों ने बिखेरे शब्द

उत्तराखण्डविविध

हिंदी दिवस पर लेखक गाँव की प्रकृति की पाठशाला में साहित्यकारों ने बिखेरे शब्द

Aanchal
Last updated: 14/09/2026 18:09
Aanchal
Share
14j News Todayz हिंदी दिवस पर लेखक गाँव की प्रकृति की पाठशाला में साहित्यकारों ने बिखेरे शब्द
SHARE

देहरादून। लेखक गाँव की प्रकृति की पाठशाला में लेखक गाँव एवं स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर श्हिंदी हमारी पहचान, हिंदी हमारा अभिमान’ विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर साहित्यकारों ने हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, उसके विकास की यात्रा और वर्तमान समय में हिंदी की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। कवियों एवं साहित्यकारों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को साहित्यिक रंग प्रदान किया। गीत और कविताओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी के प्रति आत्मीय भाव भी अभिव्यक्त हुआ।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की  उपस्थिति रही। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना, परंपरा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी भाषा है। हिंदी को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े साहित्यकारों एवं रचनाकारों ने सहभागिता की। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, नोएडा से प्रसिद्ध लेखिका शोभा त्रिपाठी, बलवीर तलवार, अरुण पाठक, भारती डिमरी, वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, जसवीर सिंह हलदार, सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी, संस्कार  शाला से सविता रतूड़ी, महेश कुड़ियाल, प्रियंका भट्ट, बृजपाल रावत सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न साहित्यिक पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया तथा गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय को हिंदी की साहित्यिक समृद्धि से परिचित कराया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. बेचैन कंडियाल ने किया तथा संचालन नीलम पांडेय ‘नील’ ने किया। संगोष्ठी में साहित्य, भाषा और संस्कृति से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद के साथ हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को अभिव्यक्ति मिली।

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 14 h scaled 1 News Todayz उत्तराखंड का मीडिया प्रतिनिधिमंडल 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर पर उत्तराखंड का मीडिया प्रतिनिधिमंडल 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर पर

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान

राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,565 मामलों का हुआ निस्तारण  

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?