By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी

उत्तराखण्डविविध

युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी

Aanchal
Last updated: 19/09/2026 12:54
Aanchal
Share
d 17 News Todayz युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः धामी
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर के एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों और सुझावों को सुना और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प देश के सामने रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में नया विजन, आउट ऑफ द बॉक्स सोच और कुछ कर गुजरने का जुनून है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए अपना घर और पहाड़ छोड़ने की मजबूरी न हो। सरकार राज्य में रोजगार के नए अवसर, बेहतर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को विकसित करने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने के लिए स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। युवाओं को आधुनिक और डिमांड-बेस्ड स्किल्स से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा के युवा वास्तविक कर्णधार हैं। युवाओं की सोच, प्रतिभा और मेहनत देवभूमि को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। सरकार युवाओं को अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, मनजीत सिंह राजू, सुरेंद्र सिंह नामधारी, मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष मनोजपाल, खिलेंद्र चौधरी, मोहनपाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, एसएसपी अजय गणपति सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 18 k News Todayz सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
Next Article d 4 2 News Todayz निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी  निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी 

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मानसून के बाद फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी

निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंः धामी 

सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जायेगीः सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?