By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी

उत्तराखण्डविविध

सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी

Aanchal
Last updated: 21/09/2026 16:58
Aanchal
Share
21 p News Todayz सैनिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायकः जोशी
SHARE

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गयी टिप्पणी पर कहा कि उत्तराखण्ड के वीर सपूत अजीत डोभाल के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना उनकी राजनीतिक सोच और संस्कृति को दर्शाता है। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका पर रहने वाले सम्मानित अधिकारियों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति बन चुका है। देश का सैनिक दिन-रात सीमाओं की रक्षा करता है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारी देशहित में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। काबीना मंत्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में देश के प्रथम सीडीएस एवं उत्तराखंड के वीर सपूत स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के प्रति भी अमर्यादित टिप्पणियां की थीं और अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी उसी राजनीतिक मानसिकता को दर्शाती है।

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल देश की सेवा में समर्पित इन महानुभावों का अपमान नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था, भारतीय सेना और देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली राष्ट्रसेवा की परंपरा का भी अपमान है। उत्तराखंड की धरती ने देश को असंख्य वीर सैनिक और सैन्य अधिकारी दिए हैं, जिनकी राष्ट्रसेवा पर प्रत्येक उत्तराखंडी को गर्व है। हमारे प्रदेश के वीर सपूत अजीत डोभाल पर अमर्यादित टिप्पणी सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर हमला है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत और उत्तराखंड की जनता अपने वीर सपूतों तथा देश की सुरक्षा में समर्पित सैनिकों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका जवाब सेना विरोधी और सैनिक विरोधी कांग्रेस को अवश्य देंगे।

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 21 m News Todayz सीएम धामी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में सीएम धामी शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में
Next Article 21 k News Todayz मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के निर्देश मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के निर्देश

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं

250 किलो पीतल की प्रतिमा का हरिद्वार में हुआ सांकेतिक विसर्जन

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने की बड़ी तैयारी

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?