By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

अपराधउत्तराखण्डविविध

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

Aanchal
Last updated: 23/09/2026 13:29
Aanchal
Share
d 1 3 News Todayz परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी
SHARE

देहरादून। जिले के विकासनगर में बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और फिर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक विकासनगर के बरोटीवाला में जमनीपुर रोड पर ग्रेट वैल्यू स्कूल है। उसी के परिसर में मौजूद एक घर में गोपाल सिंह राठौर और उनकी पत्नी नीलम राठौर अपने बेटे के साथ रहते है। बताया जा रहा है कि उसी घर में तड़के तीन से चार बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने हमला बोला।

नीलम राठौर ने बताया कि 3.15 बजे के करीब उनके घर में दो लोग आए थे, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। नीलम राठौर का कहना है कि जब वो कमरे में अंदर आए तो उन्हें किसी के आने का एहसास हुआ। नीलम राठौर के अनुसार जब उन लोगों से पूछा गया कि वो कौन है, तो बदमाशों ने उसे और उसके पति गोपाल सिंह राठौर को मारना शुरू कर दिया। जब उन्होंने हाथ जोड़कर उनसे पूछा कि क्या बात हो गई तो उन्होंने प्रिंसिपल के बारे में जानकारी ली।

नीलम राठौर ने बदमाशों को बताया कि प्रिंसिपल विकास नगर में रहते हैं। इसके बाद बदमाशों ने नीलम राठौर के बारे में जानकारी ली तो नीलम में बताया कि वो यहां स्कूल की देखभाल के लिए रहते हैं। इस पर बदमाशों ने नीलम राठौर से कहा कि उन्हें प्रिंसिपल को मारने की सुपारी मिली है, अगर तुमने मुंह खोला या चिल्लाए तो तुम्हें भी मारेंगे। यदि चुप रहोगे तो तुम्हे कोई कुछ नहीं कहेगा।

नीलम राठौर का आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने उनकी अलमारियां खोली और उसमें रखा रुपए और करीब 90 हजार रुपए की ज्वैलरी लेकर चले गए। आखिर में बदमाशों ने तीनों के हाथ बांधे और दरवाजा बंद करके भाग गए। नीलम राठौर का कहना है कि उन्होंने किसी तरह कमरे की खिड़की खोली और पड़ोसियों को आवाज लगाई, तब तक सुबह के चार बज गए थे।

पड़ोसियों ने आकर गेट खोला और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद करीब 4.20 पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नीलम राठौर ने पुलिस को बताया कि तीन लोग आए थे, जिसमें दो कमरे के अंदर घुसे थे, जबकि एक बाहर ही खड़ा था। नीलम के अनुसार एक बदमाश के हाथ में मोटा डंडा था, जबकि दूसरे के हाथ में लोहे की रोड थी, जिससे उन्होंने उनके पति को मारा था। इस मामले में सीओ विकासनगर विवेक कुटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए गए है। मुकदमा दर्ज किया गया था।

Post navigation

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 9 3 News Todayz शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड
Next Article 23 a News Todayz मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सरकारी परिसंपत्तियों की अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?