By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: ऑनलाइन आवेदन करें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए dbt.yas.sports.gov.in पर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे विंडो, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - खेल - ऑनलाइन आवेदन करें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए dbt.yas.sports.gov.in पर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे विंडो, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

खेल

ऑनलाइन आवेदन करें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए dbt.yas.sports.gov.in पर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे विंडो, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार

Aanchal
Last updated: 30/09/2025 09:51
Aanchal
Share
muskan dixit 1419 News Todayz ऑनलाइन आवेदन करें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए dbt.yas.sports.gov.in पर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे विंडो, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
SHARE

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी और 28 अक्टूबर को आवेदन करने की आखिरी तारीख है। खेलों में उत्कृष्टता के लिये राष्ट्रपति हर साल ये पुरस्कार देती हैं लेकिन राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह की तारीख अभी तक नहीं आई है। डोपिंग उल्लंघन के मामलों में सजा पा चुके खिलाड़ी तभी पुरस्कार के पात्र होंगे जब सजा की अवधि खत्म हो चुकी हो। मंत्रालय ने कहा, ‘‘निलंबन या सजा के दौरान की उपलब्धियां नहीं गिनी जायेंगी। जिस खिलाड़ी के खिलाफ जांच चल रही है या लंबित है, उसे भी पुरस्कार के योग्य नहीं माना जायेगा।’ भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त सचिव (खेल), निदेशक या उप सचिव (खेल) और खेल विभाग और कार्यकारी निदेशक (टीमें) या निदेशक (टीमें) आवेदन की छंटनी करेंगे। मंत्रालय ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के आवेदन और राष्ट्रीय खेल महासंघों और साइ की रिपोर्ट समिति के सामने रखी जायेंगी। सर्तकता, अनुशासन और डोपिंग के पहलुओं से वैध आवेदनों को ही चयन समिति के सामने रखा जायेगा।’’ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के तहत 25 लाख रूपये नकद, एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार के तहत 15 लाख रूपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा। पात्र होने के लिए खिलाड़ी को पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष से पहले के चार वर्षों की अवधि में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। मंत्रालय ने कहा, ‘‘एक जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि के ओलंपिक/ पैरालंपिक/ एशियाई/ राष्ट्रमंडलखेल/ चैंपियनशिप/ विश्व कप/ विश्व चैंपियनशिप और समकक्ष मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों पर विचार किया जाएगा। मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘योग्य खिलाड़ी, कोच और अन्य आनलाइन माध्यम से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीबीटीवाईएएस स्पोटर्स डॉट जीओवी डॉट इन पर 28 अक्टूबर तक आवेदन भेज सकते हैं।’’

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2025 09 30 at 12.16.39 News Todayz विद्यासागर नौटियाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे प्रभात ध्यानी: जनकवि बल्ली सिंह चीमा बोले- नौटियाल ने साहित्य में जातिवाद और अंधविश्वास को नकारा विद्यासागर नौटियाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे प्रभात ध्यानी: जनकवि बल्ली सिंह चीमा बोले- नौटियाल ने साहित्य में जातिवाद और अंधविश्वास को नकारा
Next Article images 2025 09 30T152602.786 News Todayz मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक: PWD को निर्देश- बार-बार शिकायत वाले क्षेत्रों पर रखें विशेष निगरानी, कार्यों की गुणवत्ता हो सुनिश्चित मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक: PWD को निर्देश- बार-बार शिकायत वाले क्षेत्रों पर रखें विशेष निगरानी, कार्यों की गुणवत्ता हो सुनिश्चित

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल

सीएम धामी से गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों-छात्राओं ने की भेंट

सीएम धामी ने किया उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट जगत ने लुटाया प्यार, रोहित शर्मा की अगुवाई में चमका टीम इंडिया

द पेस्टल वीड स्कूल ने पीपीएसए अंडर 12-14 बॉयज बास्केटबॉल टूर्नामेंट जीता

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?