By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक: PWD को निर्देश- बार-बार शिकायत वाले क्षेत्रों पर रखें विशेष निगरानी, कार्यों की गुणवत्ता हो सुनिश्चित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक: PWD को निर्देश- बार-बार शिकायत वाले क्षेत्रों पर रखें विशेष निगरानी, कार्यों की गुणवत्ता हो सुनिश्चित

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक: PWD को निर्देश- बार-बार शिकायत वाले क्षेत्रों पर रखें विशेष निगरानी, कार्यों की गुणवत्ता हो सुनिश्चित

Aanchal
Last updated: 30/09/2025 09:57
Aanchal
Share
images 2025 09 30T152602.786 News Todayz मुख्यमंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक: PWD को निर्देश- बार-बार शिकायत वाले क्षेत्रों पर रखें विशेष निगरानी, कार्यों की गुणवत्ता हो सुनिश्चित
SHARE

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण एवं नव-निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब मानसून का समय बीत चुका है, ऐसे में सभी विभाग धरातल पर कार्यों को गति दें। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सड़कों को निर्धारित समय सीमा में गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सीएम ने उन क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा, जहां से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने और 31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते एवं अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article muskan dixit 1419 News Todayz ऑनलाइन आवेदन करें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए dbt.yas.sports.gov.in पर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे विंडो, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार ऑनलाइन आवेदन करें: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए dbt.yas.sports.gov.in पर 28 अक्टूबर तक खुलेंगे विंडो, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
Next Article bjp 21jpg 1759202432751 News Todayz दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा शांत: पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का 93 की आयु में निधन दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा शांत: पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का 93 की आयु में निधन

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?