By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासाःपुरानी रंजिश के चलते दिया गया वारदात को अंजाम,दो गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासाःपुरानी रंजिश के चलते दिया गया वारदात को अंजाम,दो गिरफ्तार

अपराध

गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासाःपुरानी रंजिश के चलते दिया गया वारदात को अंजाम,दो गिरफ्तार

Aanchal
Last updated: 23/02/2026 10:34
Aanchal
Share
d 4 4 scaled 1 News Todayz गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासाःपुरानी रंजिश के चलते दिया गया वारदात को अंजाम,दो गिरफ्तार
SHARE

देहरादून। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले का एसटीएफ उत्तराखंड और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में अलग-अलग रात्यों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम अपनी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
दून पुलिस के अनुसार  विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश कई माह पहले ही रच ली गई थी। आरोपी पहले जमशेदपुर और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन उसके साथ हमेशा लोगों के रहने के कारण योजना सफल नहीं हो सकी। घटना से करीब तीन माह पहले साजिश में शामिल एक आरोपी ने उस जिम में काम करना शुरू कर दिया था, जहां विक्रम शर्मा नियमित रूप से जाता था।घटना के दिन भी आरोपियों ने फोन के माध्यम से अपने साथियों को विक्रम शर्मा के जिम में होने की सूचना दी। इसके बाद जिम से बाहर निकलते समय आरोपियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। भागने के लिए आरोपियों ने हरिद्वार से किराये पर ली गई स्कूटी और बाइक का इस्तेमाल किया।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच में पता चला कि हत्या में शामिल आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर और नोएडा में दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सामने आया कि मृतक विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह कई मामलों में शामिल रहा था। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों की पहचान अक्षत ठाकुर पुत्र प्रभास ठाकुर उर्फ संजीव कुमार निवासी एमई स्कूल रोड़ बाबा बरूदा अपार्टमेन्ट फ्लैट नम्बर बी-1 जुगसलाई, जमशेदपुर, झारखण्ड
व राजकुमार पुत्र शिवदत्त निवासी- गाराबास बाग बेड़ा, जमशेदपुर, झारखण्ड के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में छह अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं एसएसपी देहरादून ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 5bcd6c88aa27d5656f98ad62dbfc5188 News Todayz जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, शेष 36 शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए विभागों को भेजा जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, शेष 36 शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए विभागों को भेजा
Next Article What is Automated Threat Detection and Response 1 2 News Todayz ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक पर गिरे बोल्डर, चालक की  मौत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक पर गिरे बोल्डर, चालक की  मौत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?