By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, शेष 36 शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए विभागों को भेजा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, शेष 36 शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए विभागों को भेजा

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, शेष 36 शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए विभागों को भेजा

Aanchal
Last updated: 23/02/2026 09:33
Aanchal
Share
5bcd6c88aa27d5656f98ad62dbfc5188 News Todayz जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, शेष 36 शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए विभागों को भेजा
SHARE

हरिद्वार, 23 फरवरी। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 78 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 42 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, पेयजल, पंचायतीराज और शिक्षा से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, वहां आपसी समन्वय के साथ निरीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई आवेदक अपनी समस्या को लेकर दोबारा आता है तो ऐसे मामलों का निस्तारण दो दिन के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। समस्या के समाधान में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला पूर्ति अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, एआरटीओ निखिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 67992cdf8b6943738d15372f2b2486e4 News Todayz मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर गिरफ्तारी, पुलिस खंगाल रही है घटना के और भी तार मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर गिरफ्तारी, पुलिस खंगाल रही है घटना के और भी तार
Next Article d 4 4 scaled 1 News Todayz गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासाःपुरानी रंजिश के चलते दिया गया वारदात को अंजाम,दो गिरफ्तार गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का खुलासाःपुरानी रंजिश के चलते दिया गया वारदात को अंजाम,दो गिरफ्तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?