By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर गिरफ्तारी, पुलिस खंगाल रही है घटना के और भी तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर गिरफ्तारी, पुलिस खंगाल रही है घटना के और भी तार

अपराधउत्तराखण्ड

मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर गिरफ्तारी, पुलिस खंगाल रही है घटना के और भी तार

Aanchal
Last updated: 23/02/2026 09:27
Aanchal
Share
67992cdf8b6943738d15372f2b2486e4 News Todayz मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर गिरफ्तारी, पुलिस खंगाल रही है घटना के और भी तार
SHARE

देहरादून, 23 फ़रवरी । प्राथमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखण्ड के निदेशक कार्यालय में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ की मौजूदगी में उनके समर्थकों के मारपीट करने और आफिस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार लाेगाें को गिरफ्तार किया है। इनमें एक एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल ने 21 फरवरी को तहरीर देकर बताया कि रायपुर विधायक उमेश काउ अपने समर्थकों के साथ प्राथमिक शिक्षा निदेशालय पहुंचे। विधायक की उपस्थिति में वार्ता के दौरान ही उनके साथ मारपीट की गई। निदेशक कार्यालय में अराजकता फैलाते हुए कार्यालय में रखी कुर्सियां व अन्य सामान की तोड़फोड़ की गई। घटना में कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आई।

तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लोक सेवक के कार्यों में बाधा डालने, मारपीट, बलवा, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौज कर अपमानित करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही प्रकरण में ही विधायक उमेश शर्मा काउ की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल सुशील रमोला ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने उसकी भी एफआईआर दर्ज कर ली।

इस मामले में पुलिस ने विधायक के साथ मौजूद अरविन्द पुण्डीर दूउर्फ कल्ली पुत्र स्व० मगन सिंह पुण्डीर निवासी नूनरखेडा, थाना रायपुर, देहरादून, लक्ष्मण नवानी पुत्र स्व भुवनेश्वर प्रसाद निवासी शिवलोक कालोनी, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून राकेश थपलियाल पुत्र स्व आरपी थपलियाल निवासी तपोवन रोड, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून और अक्षय राणा पुत्र संग्राम सिंह राणा निवासी सौंधोवाली, थाना रायपुर, देहरादून को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 7d3016aa36528b23ef1cdada64cb3e45 News Todayz दशकों का इंतजार खत्म, उत्तराखंड में रह रहे प्रताड़ित परिवारों का अब आधिकारिक घर होगा भारत दशकों का इंतजार खत्म, उत्तराखंड में रह रहे प्रताड़ित परिवारों का अब आधिकारिक घर होगा भारत
Next Article 5bcd6c88aa27d5656f98ad62dbfc5188 News Todayz जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, शेष 36 शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए विभागों को भेजा जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, शेष 36 शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए विभागों को भेजा

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?