By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दशकों का इंतजार खत्म, उत्तराखंड में रह रहे प्रताड़ित परिवारों का अब आधिकारिक घर होगा भारत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - दशकों का इंतजार खत्म, उत्तराखंड में रह रहे प्रताड़ित परिवारों का अब आधिकारिक घर होगा भारत

उत्तराखण्ड

दशकों का इंतजार खत्म, उत्तराखंड में रह रहे प्रताड़ित परिवारों का अब आधिकारिक घर होगा भारत

Aanchal
Last updated: 23/02/2026 07:25
Aanchal
Share
7d3016aa36528b23ef1cdada64cb3e45 News Todayz दशकों का इंतजार खत्म, उत्तराखंड में रह रहे प्रताड़ित परिवारों का अब आधिकारिक घर होगा भारत
SHARE

देहरादून, 23 फरवरी । नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रावधानों के तहत उत्तराखंड में रह रहे 153 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। केंद्र और राज्य के गृह विभाग की ओर से विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद इनके आवेदनों की स्वीकृति से भारतीय नागरिका दिए जाने का रास्ता साफ हाे गया है। साेमवार काे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सीएए के माध्यम से वर्षों से भारत में रह रहे शरणार्थी परिवारों को न्याय मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत आवेदनों में 147 लोग पाकिस्तान और 6 लोग अफगानिस्तान से आए हैं। ये सभी 31 दिसंबर 2014 से पूर्व भारत में शरण लेने वाले आवेदकों की श्रेणी में आते हैं। पाकिस्तान से आए कुल 189 लोगों ने नागरिकता के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 51 आवेदनों पर अभी विचार प्रक्रिया जारी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देशभर में अब तक सीएए के तहत सैकड़ों लोगों को नागरिकता प्रदान की जा चुकी है और विभिन्न राज्यों में आवेदनों की प्रक्रिया जारी है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आना प्रस्तावित है। हरिद्वार में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम में स्वीकृत आवेदनकर्ताओं काे नागरिकता का सम्मान किए जा सकता है। राज्य सरकार और संबंधित संगठनों की ओर से पात्र व्यक्तियों से संपर्क साधा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड में नागरिकता पाने वाले अधिकांश लोग पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान क्षेत्र से संबंधित हैं। इनके परिजन पहले से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में निवासरत हैं, जिसके चलते इन्हें राज्य में आश्रय मिला। बताया गया है कि हिंगलाज माता मंदिर से जुड़े एक पुजारी परिवार को भी नागरिकता प्रदान की गई है। जानकारी के मुताबिक सीमा जागरण मंच ने ऐसे नागरिकों की खोज कर उनसे संवाद स्थापित किया और उनके आवेदन पत्र भरवाए गए। उल्लेखनीय है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के माध्यम से नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन कर अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया था। संसद में विधेयक पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति ने भी की स्वीकृति दे दी थी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 5 1 1 News Todayz प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामलाः विधायक काऊ के गनर ने कराया पुलिस में मामला दर्ज प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामलाः विधायक काऊ के गनर ने कराया पुलिस में मामला दर्ज
Next Article 67992cdf8b6943738d15372f2b2486e4 News Todayz मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर गिरफ्तारी, पुलिस खंगाल रही है घटना के और भी तार मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर गिरफ्तारी, पुलिस खंगाल रही है घटना के और भी तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?