By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामलाः विधायक काऊ के गनर ने कराया पुलिस में मामला दर्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामलाः विधायक काऊ के गनर ने कराया पुलिस में मामला दर्ज

उत्तराखण्ड

प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामलाः विधायक काऊ के गनर ने कराया पुलिस में मामला दर्ज

Aanchal
Last updated: 22/02/2026 11:39
Aanchal
Share
d 5 1 1 News Todayz प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामलाः विधायक काऊ के गनर ने कराया पुलिस में मामला दर्ज
SHARE

देहरादून। प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला तूल पकड़ने लगा है। इसके बाद इस मामले में विधायक उमेश शर्मा काऊ के गनर की एंट्री हो गई है। विधायक के गनर ने थाना रायपुर में इस प्रकरण में अज्ञात लोगों ने खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मारपीट प्रकरण के बाद विधायक उमेश शर्मा काऊ के गनर कांस्टेबल सुशील रमोला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रायपुर विधायक शनिवार की दोपहर को अपने विधायक क्षेत्र में ननूरखेड़ा शिक्षा निदेशालय आए,इनकी सुरक्षा में पीड़ित सुरक्षाकर्मी कांस्टेबल सुशील रमोला और कांस्टेबल सुधीर बहुगुणा साथ में थे। जिसमें स्थल क्षेत्र में रायपुर में खुले विद्यालय का नाम निशुल्क भूमि दान करने वालों के नाम पर करवाने के लिए अपने दिए पत्र के क्रम में प्रगति पूछने और शासन को भेजे पत्र की प्रति दिखाने और मांगने पर इनके साथ मौजूद लोगों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया।
ये प्रायः इनके साथ बैठे रहते हैं। इनके द्वारा शुक्रवार भी भूमिदान करने वाले लोगों से दुर्व्यवहार किया गया. शनिवार को भी इनके एक व्यक्ति ने जिसने हाफ जैकेट पहनी थी ने फोन उठाकर विधायक की तरफ मारा। जिससे हम लोग बीच बचाव करने लगे। फोन विधायक के कंधे से लगकर नीचे गिरा. जिसके बाद वाद विवाद बढ़ गया। वार्ता होने पर और आपसी बहस होने पर सबकुछ ठीक था। उसका फोन का फेंकना, सरकार और सीएम विरोधी नारे लगाकर भीड़ को उत्तेजित किया। मौजूद लोगों ने बाहर से ताला लगा लगाकर विधायक और हम सुरक्षाकर्मियों को अंदर बंद किया। इस प्रकार इनके द्वारा क्षेत्र के विधायक पर फोन फेंककर मारने व विद्यायक को विधि अनुसार सूचना न देने और लोकसेवक होने के नाते इनके द्वारा पूरा षडयंत्र करके विधि खिलाफ कार्य किया गयां
जानबूझकर लोगों को बुलाकर सरकार विरोधी और विद्यायक विरोधी नारे लगाए गए। उसके बाद भी हम लोग सबको समझाते रहे। इनके लोगों ने कुर्सी फेंकनी शुरू कर दी। जिससे मामला विवादित हो गया। हम लोग बमुश्किल विधायक को बचाते हुए गाड़ी में लेकर चले गए। थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया विधायक के गनर कांस्टेबल सुशील रमोला की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 6663c13f673b4 weather update 082606133 16x9 1 1 News Todayz बदला मौसमःउच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी बदला मौसमःउच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी
Next Article 7d3016aa36528b23ef1cdada64cb3e45 News Todayz दशकों का इंतजार खत्म, उत्तराखंड में रह रहे प्रताड़ित परिवारों का अब आधिकारिक घर होगा भारत दशकों का इंतजार खत्म, उत्तराखंड में रह रहे प्रताड़ित परिवारों का अब आधिकारिक घर होगा भारत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?