By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: गैस किल्लत के चलते अपना मेन्यू आधा करने को मजबूर होटल ढाबे,खाना भी हुआ मंहगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - गैस किल्लत के चलते अपना मेन्यू आधा करने को मजबूर होटल ढाबे,खाना भी हुआ मंहगा

उत्तराखण्ड

गैस किल्लत के चलते अपना मेन्यू आधा करने को मजबूर होटल ढाबे,खाना भी हुआ मंहगा

Aanchal
Last updated: 26/03/2026 11:36
Aanchal
Share
daal bhat News Todayz गैस किल्लत के चलते अपना मेन्यू आधा करने को मजबूर होटल ढाबे,खाना भी हुआ मंहगा
SHARE

देहरादून। पर्यटन और चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। वैसे भी सर्दियां जाने के बाद उत्तराखण्ड में पर्यटकों की आमद शुरू हो गयी है। जिसके बाद गैस किल्लत का सीधा असर पर्यटकों की थाली पर दिखाई दे रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर देहरादून से लेकर हल्द्वानी, बागेश्वर से लेकर उत्तरकाशी और हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। राज्य के होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट अब या तो सीमित मेन्यू के साथ काम कर रहे हैं, या फिर महंगे दामों पर खाना परोसने को मजबूर हैं। पर्यटन सीजन के बीच आए इस संकट ने ना केवल कारोबारियों की कमर तोड़ी है, बल्कि लाखों की संख्या में आने वाले पर्यटकों के अनुभव को भी प्रभावित किया है।
देहरादून में हालात ऐसे हैं कि कई प्रमुख ढाबों और रेस्टोरेंट्स को अपना मेन्यू आधा करना पड़ा है। उस दा ढाबा के मालिक गुरप्रीत सिंह बताते हैं कि गैस की भारी कमी के चलते उन्हें अपने 50 प्रतिशत व्यंजन हटाने पड़े हैं। अब वे लकड़ी के चूल्हे का सहारा ले रहे हैं। गुरप्रीत का कहना है कि मजबूरी में मेन्यू आधा करना पड़ा. कई ऐसी डिश जो ज्यादा गैस लेती थीं, उन्हें बंद करना पड़ा है। जब गैस की समस्या दूर हो जाएगी तो फिर पूरे मेन्यू शुरू करेंगे। ऐसा नहीं है कि गुरप्रीत सिंह अकेले इस समस्या से जूझ रहे हैं। इस मामले में होटल सैफ्रन लीफ  के मैनेजिंग डायरेक्टर ईशान गुप्ता के अनुसार हमने लंबी कुकिंग वाली ग्रेवी और स्पेशल डिशेज को मेन्यू से हटा दिया है। हम अब केवल वही व्यंजन बना रहे हैं, जो कम समय और कम गैस में तैयार हो सकें। इसका सीधा असर पर्यटकों पर पड़ रहा है जिन्हें अब सीमित विकल्प मिल रहे है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 2 16 News Todayz देर रात ग्रामीण के घर में घुसा गुलदार,शोर मचाकर घरवालों ने बचाई जान देर रात ग्रामीण के घर में घुसा गुलदार,शोर मचाकर घरवालों ने बचाई जान
Next Article body 7 News Todayz पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने शराब में मिलाकर पीया जहर,मौत पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने शराब में मिलाकर पीया जहर,मौत

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?