By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: देर रात ग्रामीण के घर में घुसा गुलदार,शोर मचाकर घरवालों ने बचाई जान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - देर रात ग्रामीण के घर में घुसा गुलदार,शोर मचाकर घरवालों ने बचाई जान

उत्तराखण्ड

देर रात ग्रामीण के घर में घुसा गुलदार,शोर मचाकर घरवालों ने बचाई जान

Aanchal
Last updated: 26/03/2026 11:35
Aanchal
Share
d 2 16 News Todayz देर रात ग्रामीण के घर में घुसा गुलदार,शोर मचाकर घरवालों ने बचाई जान
SHARE

रूड़की। पिरान कलियर क्षेत्र के धनौरा गांव में देर रात एक  गुलदार एक ग्रामीण के घर के अंदर दाखिल हो गया। घर के अंदर गुलदार को देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने शोर मचाकर अपनी जान बचाई। गुलदार की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से आसपास के खेतों में वन्यजीवों की सक्रियता देखी जा रही थी, लेकिन अब गुलदार ने आबादी वाले क्षेत्र में घरों के भीतर घुसना शुरू कर दिया है, जो बेहद चिंताजनक है।ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते गुलदार को नहीं पकड़ा गया, तो क्षेत्र में कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी और गांव में पिंजरा लगाने की मांग उठाई। वन विभाग के रेंजर मयंक राज खानपुर रेंज ने सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही बच्चों और पशुओं को घरों के भीतर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में है और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। टीम को मौके पर भेजकर पदचिह्नों की पुष्टि कराई जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article police 2 News Todayz घर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप घर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप
Next Article daal bhat News Todayz गैस किल्लत के चलते अपना मेन्यू आधा करने को मजबूर होटल ढाबे,खाना भी हुआ मंहगा गैस किल्लत के चलते अपना मेन्यू आधा करने को मजबूर होटल ढाबे,खाना भी हुआ मंहगा

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?