By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: घर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - घर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप

अपराध

घर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप

Aanchal
Last updated: 26/03/2026 11:33
Aanchal
Share
police 2 News Todayz घर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप
SHARE

उधम सिंह नगर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रा विहार कॉलोनी निवासी निशांत सिंह पुत्र मेवा सिंह ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में एक लिखित शिकायत देकर बताया कि उनके घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, 12 मार्च को उनके भाई जगविंदर सिंह का निधन हो गया था, जिसके चलते परिवार में शोक का माहौल था। इस दौरान उनकी सास जोगेंद्र कौर भी उनके घर आई हुई थीं। 21 मार्च को उनके भाई का ‘दसवां’ कार्यक्रम होना था, जिससे पहले 20 मार्च को उनकी सास अपने दोनों बच्चों के साथ अपने गांव लौट गई थीं।
इसी दौरान, 20 मार्च की रात आसपास अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर घर से करीब 20 हजार रुपए नकद, चांदी की पायल और एक जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर चोरों की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने और निजी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण वह तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके।
25 मार्च को निशांत सिंह ने थाना ट्रांजिट कैंप पहुंचकर लिखित तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना ट्रांजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 3 12 News Todayz साठ लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार साठ लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
Next Article d 2 16 News Todayz देर रात ग्रामीण के घर में घुसा गुलदार,शोर मचाकर घरवालों ने बचाई जान देर रात ग्रामीण के घर में घुसा गुलदार,शोर मचाकर घरवालों ने बचाई जान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?