By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: छात्र हत्याकांडःसीबीआई ने ब्लू काॅर्नर नोटिस प्रक्रिया पर तीन आपत्तियां भेजी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - छात्र हत्याकांडःसीबीआई ने ब्लू काॅर्नर नोटिस प्रक्रिया पर तीन आपत्तियां भेजी

अपराध

छात्र हत्याकांडःसीबीआई ने ब्लू काॅर्नर नोटिस प्रक्रिया पर तीन आपत्तियां भेजी

Aanchal
Last updated: 23/03/2026 10:38
Aanchal
Share
invastigation News Todayz छात्र हत्याकांडःसीबीआई ने ब्लू काॅर्नर नोटिस प्रक्रिया पर तीन आपत्तियां भेजी
SHARE

देहरादून। त्रिपुरा के 24 वर्षीय एमबीए छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की नेपाल में तलाशी के लिए शुरू की गई ब्लू कॉर्नर नोटिस प्रक्रिया पर सीबीआई ने तीन आपत्तियां भेजी हैं। इनमें आरोपी की व्यक्तिगत अपराधिक भूमिका के बारे में 1200 से 1500 शब्दों में डिटेल मांगी गई है।
दूसरी पंजीकरण दर्ज और तीसरी घटना के समय आदि से जुड़ी जानकारी तलब की गई है। वहीं दून पुलिस अब सीबीआई के सवालों के जवाब तैयार कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही भारतपोल पोर्टल पर जवाब अपलोड किए जाएंगे। जवाब अपलोड होते ही फिर एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए आगे कार्रवाई शुरू हो पाएगी।
बता दें कि नौ दिसंबर 2025 को देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान छात्र एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल चकमा पर दूसरे पक्ष के छह लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें एंजेल को गंभीर चोटें आईं थीं। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद एंजेल की गर्दन के पास गंभीर चोट लगने की पुष्टि की थी।
पुलिस ने इस मामले में पहले हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद 26 दिसंबर को एंजेल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने धाराओं को हत्या में मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले घटना के कुछ दिनों बाद पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी पुलिस को चकमा देकर नेपाल भाग गया था।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। वहीं फरार आरोपी यज्ञ राज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ब्लू कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू की है। अब सीबीआई ने भारत पोल पोर्टल के माध्यम से इस मामले में तीन आपत्तियां भेजी हैं। इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। ऐसे में यज्ञराज की हत्याकांड में व्यक्तिगत भूमिका कितनी थी, इसका उल्लेख करना जरूरी है। साथ ही उसकी मंशा के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।
सीओ विकासनगर विवेक कुटियाल ने बताया है कि सीबीआई के सवालों के जवाब तैयार किया जा रहे हैं। जल्द ही भारत पोल पोर्टल पर जवाब अपलोड किए जाएंगे। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 2 12 News Todayz ईद की नमाज पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार ईद की नमाज पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
Next Article d 2 13 News Todayz नशा मुक्ति को लेकर महिलाओं ने निकाली 12 किमी की पैदल यात्रा नशा मुक्ति को लेकर महिलाओं ने निकाली 12 किमी की पैदल यात्रा

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?