By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: नशा मुक्ति को लेकर महिलाओं ने निकाली 12 किमी की पैदल यात्रा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - नशा मुक्ति को लेकर महिलाओं ने निकाली 12 किमी की पैदल यात्रा

उत्तराखण्ड

नशा मुक्ति को लेकर महिलाओं ने निकाली 12 किमी की पैदल यात्रा

Aanchal
Last updated: 23/03/2026 10:39
Aanchal
Share
d 2 13 News Todayz नशा मुक्ति को लेकर महिलाओं ने निकाली 12 किमी की पैदल यात्रा
SHARE

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में महिलाएं शराब बंदी को लेकर लामबंद होने लगी है।  महिलाओं ने नशा मुक्ति को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर 12 किमी की पैदल रैली निकाल कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। त्रियुगीनारायण गांव की महिलाए  नशे के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़े हुई हैं।
रुद्रप्रयाग जिले में नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर महिलाओं ने एक प्रभावशाली पहल करते हुए जनजागरूकता का मजबूत संदेश दिया। त्रियुगीनारायण गांव की महिलाओं ने संगठित होकर त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी पैदल रैली निकाली। रैली के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे मार्ग में नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए। इस रैली का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक लगाना और समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। महिलाओं ने रास्ते भर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और विशेष रूप से युवाओं से इस बुराई से दूर रहने की अपील की। गांव-गांव से आई महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि नशा मुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है।
महिलाओं ने केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में अवैध शराब की बिक्री पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे तीर्थयात्रियों की आस्था को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु त्रियुगीनारायण भी पहुंचते हैं, ऐसे में यात्रा मार्गों पर इस प्रकार की गतिविधियां गलत संदेश देती हैं। आगामी 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले प्रशासन को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article invastigation News Todayz छात्र हत्याकांडःसीबीआई ने ब्लू काॅर्नर नोटिस प्रक्रिया पर तीन आपत्तियां भेजी छात्र हत्याकांडःसीबीआई ने ब्लू काॅर्नर नोटिस प्रक्रिया पर तीन आपत्तियां भेजी
Next Article d 1 11 News Todayz लाखों की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार लाखों की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?