By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: जिला प्रशासन का सख्त निर्णय, निजी बैंक ने लौटाये सम्पति के कागज, दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - जिला प्रशासन का सख्त निर्णय, निजी बैंक ने लौटाये सम्पति के कागज, दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट

उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन का सख्त निर्णय, निजी बैंक ने लौटाये सम्पति के कागज, दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट

Aanchal
Last updated: 20/06/2025 11:23
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2025 06 20 at 4.45.24 PM News Todayz जिला प्रशासन का सख्त निर्णय, निजी बैंक ने लौटाये सम्पति के कागज, दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
SHARE

–पति की मृत्यु के बाद एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी शिवानी गुप्ता

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल अपने चिरपरिचित अंदाज में जनहित में निरंतर कड़े निर्णय ले रहे हैं। जिलाधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए भटक रहे फरियादियों की समस्या निस्तारित कर रहे हैं बल्कि त्वरित रिलिफ भी दे रहे हैं। पति की मृत्यु के उपरान्त अपनी सम्पति के कागज छुड़वाने तथा इंश्योरेंश के लिए भटक रही शिवानी गुप्ता के प्रकरण में जिलाधिकारी के आदेश पर देहरादून क्रॉस मॉल, राजपुर रोड स्थित डीसीबी बैंक प्रा0लि0 की शाखा को ही सीज कर दिया था।

बैंक की सम्पति कुर्क करते ही बैंक प्रबन्धक के होश ठिकाने आ गए तथा बैंक द्वारा शिवानी गुप्ता के सम्पति के कागज वापस किये साथ ही नो ड्यूज का सर्टीफिकेट भी घर जाकर दिया।

जिला प्रशासन हमेशा असहाय, निर्बल, जरूरतमंद के साथ है। जिला प्रशासन जनहित में निरंतर सख्त निर्णय ले रहा है। शिवानी गुप्ता प्रकरण में डीएम के आक्रमक रवैया देख प्राइवेट बैंक डीसीबी ने विधवा फरियादी की चौखट पर ही जाकर बन्धक बनाए गए सम्पति के कागज वापस लौटाएं है तथा नो ड्यूज सर्टीफिकेट भी जारी किया है। जिला प्रशासन का आजकल चिरपरिचित अंदाज; फरियादी को न्याय, नाफरमानी पर अकाल्पनिक सख्त एक्शन से जहां विभागों में हड़कम हैं वही फरियादियों को त्वरित न्याय भी मिल रहा है।

विधवा महिला फरियादी शिवानी गुप्ता के पति की मृत्यु उपरांत के एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी। जिला प्रशासन की ग्राउंड टीम ने तीसरे ही दिन, प्रा0 बैंक को सील कर बैंक के होश ठिकाने ला दिए हैं। डीएम के गहन पर्यवेक्षण में एसडीएम कुमकुम ने न्याय को अंजाम दिया। जिला प्रशासन के इस प्रभावी एक्शन से डीसीबी बैंक ने फरियादी की सम्पति के कागज उनके घर जाकर वापस लौटाये तथा 15.50 लाख ऋण माफ करते हुए नो ड्यूज का सर्टीफिकेट भी जारी किया।

जिला प्रशासन के इस तुफानी एक्शन से जहां प्राइवेट बैंक चारो खाने चित हो गया है वहीं जिला प्रशासन के इस एक्शन लापरवाही एवं नाफरमानी करने वाले कार्मिंकों में भय का माहौल व्याप्त है।जिलाधिकारी का कड़ा रूख देख बैंक द्वारा शिवानी गुप्ता के सम्पति के कागज तो लौटाये ही साथ 15.50 लाख ऋण माफ करते हुए नो ड्यूज का सर्टीफिकेट भी घर जाकर दिया।

जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में शिवानी गुप्ता पत्नी स्व0 रोहित निवासी अमर भारती, चन्द्रबनी अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। शिवानी गुप्ता ने बताया कि उनके पति द्वारा डीसीबी प्रा0 लि0 बैंक से 15.50 लाख का ऋण लिया था, जिसका बीमा आईसीआई लोंबार्ड कंपनी द्वारा किया गया था। उनके पति का 15 मई 2024 आकस्मिक निधन हो गया था। बताया कि पति की मृत्यु के बाद उनकी आय का कोई साधन न होने के कारण बैंक किस्त जमा नही हो पा रही है। बीमा कम्पनी द्वारा बैंक लोन देने से मना किया जा रहा है। डीसीबी बैंक व बीमा कंपनी से इस संबंध में कई बार अनुरोध किया है, परंतु बीमा कंपनी द्वारा धनराशि दिए जाने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है और बैंक द्वारा बार-बार किश्त जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

डीएम ने बैंक प्रबन्धक डीसीबी प्रा0लि0 को उपस्थित होने और महिला की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा 09 जून को सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक के विरुद्ध ब्याज सहित रू0 1705000 आरसी जारी करते हुए 16 जून तक आरसी जमा करने के निर्देश दिए गए थे। डीसीबी प्रबंधक को बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी उक्त प्रकरण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिलाधिकारी के आदेश और असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी के निर्देशों पर 18 जून,2025 को देहरादून क्रॉस मॉल, राजपुर रोड स्थित डीसीबी शाखा की चल संपत्ति को नियमानुसार कुर्की करते हुए बैंक शाखा को सीज किया कर दिया था।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए अहंम निर्देश
Next Article राड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?