By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए अहंम निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए अहंम निर्देश

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए अहंम निर्देश

Aanchal
Last updated: 19/06/2025 12:14
Aanchal
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 24 जून को वाराणसी (बनारस) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को सीएम आवास में उच्चस्तरीय बैठक की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि “इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय” की भावना के अनुरूप ऐसे ठोस और नवाचारपरक प्रस्ताव तैयार किए जाएं जो प्रदेश के समग्र, सतत और संतुलित विकास को नई गति प्रदान कर सकें। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को राज्य में बच्चों के पोषण, शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का भविष्य ही राज्य और देश का भविष्य है, अतः उनके समग्र विकास के लिए एक समेकित और लक्ष्य आधारित योजना बनाई जाए। उन्होंने आईसीडीएस (समेकित बाल विकास योजना), खाद्य सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा खेल विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा, ताकि बच्चों को उचित पोषण, खेल गतिविधियाँ, स्वास्थ्य सेवाएं और मानसिक विकास के पर विशेष ध्यान दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को इस योजना का लाभ मिले, यह प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता आवश्यक समय पर इस सुविधा का लाभ ले सके।

मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग को नियमित रूप से कुपोषण और एनीमिया के मामलों की समीक्षा करने तथा बच्चों की स्थिति में सुधार हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जिलास्तर पर ऐसे प्रयासों की निगरानी और मूल्यांकन की व्यवस्था सशक्त की जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, सचिव विनोद कुमार सुमन एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 45312 self help groups News Todayz शासकीय व अर्ध-शासकीय कार्यक्रमों में महिला स्वयं सहायता समूहों को दी जाय कैटरिंग: सीएस शासकीय व अर्ध-शासकीय कार्यक्रमों में महिला स्वयं सहायता समूहों को दी जाय कैटरिंग: सीएस
Next Article WhatsApp Image 2025 06 20 at 4.45.24 PM News Todayz जिला प्रशासन का सख्त निर्णय, निजी बैंक ने लौटाये सम्पति के कागज, दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट जिला प्रशासन का सख्त निर्णय, निजी बैंक ने लौटाये सम्पति के कागज, दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?