By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: टीओडी मॉडल और एकीकृत पार्किंग नीति से संवरेगा शहरी परिवहन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - टीओडी मॉडल और एकीकृत पार्किंग नीति से संवरेगा शहरी परिवहन

उत्तराखण्ड

टीओडी मॉडल और एकीकृत पार्किंग नीति से संवरेगा शहरी परिवहन

Aanchal
Last updated: 17/02/2026 12:51
Aanchal
Share
IMG 20260217 WA0436 960x720 1 News Todayz टीओडी मॉडल और एकीकृत पार्किंग नीति से संवरेगा शहरी परिवहन
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस पहल तेज हो गई है। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र की ई-बीआरटीएस, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की मैराथन समीक्षा की गई।

बैठक में उत्तराखण्ड मैट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक बृजेश कुमार मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एकीकृत और टिकाऊ ट्रांजिट सिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

त्रिवेणी घाट-नीलकंठ रोपवे को मिली स्वीकृति

बैठक में जानकारी दी गई कि त्रिवेणी घाट से नीलकंठ मंदिर तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना को आवश्यक एनओसी और अनुमोदन प्राप्त हो चुके हैं। स्टेज-1 फॉरेस्ट क्लीयरेंस हेतु आवेदन भी किया जा चुका है। यह परियोजना श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा देने के साथ पर्वतीय यातायात दबाव कम करने में सहायक होगी। निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए 30 वर्ष के कंसेशन पीरियड को बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए गए।

हरिद्वार में इंटीग्रेटेड रोपवे और पीआरटी सिस्टम

हरिद्वार में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना (डीडीयू पार्किंग-चण्डी देवी-मनसा देवी एवं मल्टीमॉडल हब) की डीएफसी प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 को कराने के निर्देश दिए गए। परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट को पीपीपी सेल से वेटिंग कराने पर भी बल दिया गया।

हरिद्वार में पीआरटी परियोजना के अंतर्गत चार कॉरिडोर प्रस्तावित हैं—सीतापुर से भारत माता मंदिर, सिटी अस्पताल से दक्ष मंदिर, लालतारा चौक से भूपतवाला, गणेशपुरम से डीएवी पब्लिक स्कूल

कुल 20.73 किमी लंबाई में 21 स्टेशन प्रस्तावित हैं। तीर्थ सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन में यह परियोजना अहम भूमिका निभा सकती है।

देहरादून में 31.52 किमी का ई-बीआरटीएस मेगा कॉरिडोर

देहरादून में प्रस्तावित ई-बीआरटीएस परियोजना के अंतर्गत आईएसबीटी से रायपुर तक 31.52 किमी लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसमें 35 स्टेशन प्रस्तावित हैं। बैठक के बाद सचिव ने अधिकारियों के साथ प्रथम कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण भी किया। राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए गए।

देहरादून में पीआरटी के तीन कॉरिडोर

देहरादून में पीआरटी परियोजना के तहत क्लेमेंटटाउन से बल्लूपुर चौक, पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तथा गांधी पार्क से आईएसबीटी पार्क तक तीन प्रमुख कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। सचिव ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं को ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) मॉडल से जोड़ा जाए, जिससे सुनियोजित शहरी विस्तार सुनिश्चित हो सके।

17 स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण

आईएसबीटी से मसूरी डायवर्जन तक प्रस्तावित 17 स्टेशनों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। आईएसबीटी स्टेशन निर्माण के लिए 0.64 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता बताई गई, जो मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधीन है। संबंधित शासकीय भूमि को शीघ्र निगम को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध शुरू हो सके।

पार्किंग पॉलिसी और समन्वित विकास पर जोर

बैठक में उत्तराखण्ड की कार पार्किंग पॉलिसी-2022 के अनुरूप सभी शहरी परिवहन परियोजनाओं में समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। सचिव ने कहा कि प्रभावी पार्किंग प्रबंधन के बिना कोई भी ट्रांजिट सिस्टम सफल नहीं हो सकता।

शहरी परिवहन के नए युग की शुरुआत

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को आधुनिक, सुरक्षित और सतत शहरी परिवहन नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। रोपवे, पीआरटी और ई-बीआरटीएस परियोजनाएं न केवल यातायात दबाव कम करेंगी, बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देंगी।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का सशक्त और एकीकृत नेटवर्क विकसित कर उत्तराखण्ड को ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जाए।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article IMG 20260217 WA0437 960x540 1 News Todayz 114 डीपीआर मंजूर, सचिव आवास ने दिए गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश 114 डीपीआर मंजूर, सचिव आवास ने दिए गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश
Next Article mmmmmmmmmmmmmmmmmmm News Todayz 2 दिन बाद खुला महंत हत्याकांड का राज, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल 2 दिन बाद खुला महंत हत्याकांड का राज, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?