By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: 2 दिन बाद खुला महंत हत्याकांड का राज, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - 2 दिन बाद खुला महंत हत्याकांड का राज, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

अपराधउत्तराखण्ड

2 दिन बाद खुला महंत हत्याकांड का राज, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

Aanchal
Last updated: 17/02/2026 12:58
Aanchal
Share
mmmmmmmmmmmmmmmmmmm News Todayz 2 दिन बाद खुला महंत हत्याकांड का राज, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
SHARE

हरिद्वार। भगवानपुर थाना पुलिस ने रविदास आश्रम में रहने वाले महंत बृजेश दास की गुमशुदगी का खुलासा कर दिया है. बृजेश दास की गुमशुदगी एक बड़ी ही सनसनीखेज साजिश निकली. इस साजिश में एक दंपत्ति ने खौफनाक कदम उठाते हुए कुल्हाड़ी के वार कर बृजेश दास का कत्ल कर दिया। जिसके बाद रात के अंधेरे में उसके शव और बाइक को कृष्णा नदी में बहा दिया। अब पुलिस ने महंत बृजेश दास के कत्ल के आरोप में पति-पत्नी समेत देवर को गिरफ्तार किया है.बीती 10 फरवरी मंगलवार के दिन मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी गांव निवासी श्याम सिह नामक व्यक्ति ने भगवानपुर थाने पहुंच कर पुलिस को एक तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि रविदास आश्रम में निवासरत महंत बृजेश दास 5 फरवरी गुरुवार के दिन बिना बताए कहीं चले गए हैं। तभी से उनका कोई अता-पता नही चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महंत बृजेश दास की तलाश शुरू की। जिसके तहत गुमशुदा बृजेश दास की तलाश में जुटी भगवानपुर थाना पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम ने अलग-अलग सुरागों के आधार पर जानकारी जुटाई। जानकारी जुटाने पर पता चला कि बृजेश दास उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी एक महिला के संपर्क में था और आखिरी बार भी उसी महिला से ही फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला पत्नी संजीव निवासी गांगनौली, बागपत (यूपी) और उसके पति संजीव और पति के छोटे भाई जोगेंद्र वर्तमान निवासी सोनीपत (हरियाणा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने बताया कि पुराना परिचित होने और रिश्तेदारी में आने के चलते बृजेश दास का अक्सर उसके घर आना जाना था। ऐसे में बृजेश अक्सर मानसिक और वित्तीय तौर पर परेशान करता था. ऐसे में अनावश्यक दबाव डालने पर महिला ने 5 फरवरी को कॉल कर बृजेश दास को अपने घर बुलाया। जहां पर योजना के मुताबिक घर पहुंचे महिला के पति ने कुल्हाड़ी से वार कर बृजेश दास की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी और उसके भाई ने रात के अंधेरे में बृजेश के शव और उसकी बाइक को कृष्णा नदी में बहा दिया। इसके तहत आरोपियों ने मोबाइल फोन, बिस्तर पर लगी चादर, गद्दा, मृतक के कुछ कपड़े और शव लपेटने के लिए इस्तेमाल की गइ। चादर को आग लगाकर नष्ट करने का भी प्रयास किया. पुलिस की टीम ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर नदी के किनारे से गुमशुदा महंत बृजेश दास का शव बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने भूसे के ढ़ेर में छिपाकर रखी गइ। कुल्हाड़ी, मृतक के मोबाइल के अधजले पार्टसध्बैटरी, जलाए गए कपडों की राख और सामान भी बरामद किया गया. वहीं, पुलिस की ओर से सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.या. इतना ही नहीं बल्कि, कत्ल की इस वारदात को छिपाने के लिए हत्यारोपियों ने अलग ही पैंतरे आजमाए।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article IMG 20260217 WA0436 960x720 1 News Todayz टीओडी मॉडल और एकीकृत पार्किंग नीति से संवरेगा शहरी परिवहन टीओडी मॉडल और एकीकृत पार्किंग नीति से संवरेगा शहरी परिवहन
Next Article pm modi chairs 1200x675 1 News Todayz स्थापना दिवस विशेष: प्रधानमंत्री ने की मिजोरम और अरुणाचल के नागरिकों के जज्बे की सराहना स्थापना दिवस विशेष: प्रधानमंत्री ने की मिजोरम और अरुणाचल के नागरिकों के जज्बे की सराहना

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?