By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: स्थापना दिवस विशेष: प्रधानमंत्री ने की मिजोरम और अरुणाचल के नागरिकों के जज्बे की सराहना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राष्ट्रीय - स्थापना दिवस विशेष: प्रधानमंत्री ने की मिजोरम और अरुणाचल के नागरिकों के जज्बे की सराहना

राष्ट्रीय

स्थापना दिवस विशेष: प्रधानमंत्री ने की मिजोरम और अरुणाचल के नागरिकों के जज्बे की सराहना

Aanchal
Last updated: 20/02/2026 07:38
Aanchal
Share
pm modi chairs 1200x675 1 News Todayz स्थापना दिवस विशेष: प्रधानमंत्री ने की मिजोरम और अरुणाचल के नागरिकों के जज्बे की सराहना
SHARE

नई दिल्ली, 20 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और नागरिकों की भूमिका की सराहना की।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने मिजोरम के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि मिजोरम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। यहां की मजबूत सामुदायिक भावना और विनम्र लोग दया और करुणा जैसे मूल्यों का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मिजो विरासत, जो परंपराओं, संगीत और दैनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं में झलकती है, अत्यंत प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री ने कामना की कि मिजोरम विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े और आने वाले वर्षों में नई उपलब्धियां हासिल करे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भव्य प्राकृतिक दृश्यों और अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध अरुणाचल प्रदेश परंपरा और प्रकृति के सामंजस्य का उत्कृष्ट उदाहरण है। राज्य के ऊर्जावान और परिश्रमी नागरिक राष्ट्र की प्रगति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की विविध जनजातीय संस्कृति देश को और अधिक समृद्ध बनाती है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि अरुणाचल प्रदेश आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश की प्रगति में निरंतर योगदान देता रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article mmmmmmmmmmmmmmmmmmm News Todayz 2 दिन बाद खुला महंत हत्याकांड का राज, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल 2 दिन बाद खुला महंत हत्याकांड का राज, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
Next Article bf7efe072dbbb40075685a79633cb842 News Todayz डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगी नई रफ्तार: प्रधानमंत्री ने नवाचार और स्थानीय एआई समाधानों को सराहा डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगी नई रफ्तार: प्रधानमंत्री ने नवाचार और स्थानीय एआई समाधानों को सराहा

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगी नई रफ्तार: प्रधानमंत्री ने नवाचार और स्थानीय एआई समाधानों को सराहा

सामाजिक सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में महर्षि दयानंद का योगदान अतुलनीय: प्रधानमंत्री

परीक्षा पे चर्चा का ध्येय: छात्रों के कौशल को सही दिशा देने और व्यक्तिगत विकास का सशक्त माध्यम बना ‘परीक्षा पे चर्चा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज छत्तीसगढ़ दाैरे पर, ‘बजट संवाद’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज छत्तीसगढ़ दाैरे पर, ‘बजट संवाद’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?