By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगी नई रफ्तार: प्रधानमंत्री ने नवाचार और स्थानीय एआई समाधानों को सराहा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - राष्ट्रीय - डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगी नई रफ्तार: प्रधानमंत्री ने नवाचार और स्थानीय एआई समाधानों को सराहा

राष्ट्रीय

डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगी नई रफ्तार: प्रधानमंत्री ने नवाचार और स्थानीय एआई समाधानों को सराहा

Aanchal
Last updated: 20/02/2026 07:50
Aanchal
Share
bf7efe072dbbb40075685a79633cb842 News Todayz डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगी नई रफ्तार: प्रधानमंत्री ने नवाचार और स्थानीय एआई समाधानों को सराहा
SHARE

नई दिल्ली, 20 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के अंतिम दिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता और गहन तकनीक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हेल्थकेयर, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और अन्य उभरते क्षेत्रों में काम कर रहे भारतीय स्टार्टअप्स की तकनीकी परियोजनाओं और नवाचारों की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान स्टार्टअप्स के सीईओ के साथ गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न तकनीकी समाधानों, अनुसंधान और उत्पाद विकास से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। स्टार्टअप्स ने अपने एआई आधारित समाधान और उनके सामाजिक तथा आर्थिक प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि किस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता , मशीन लर्निंग और गहन तकनीक तकनीक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई गति दे सकती हैं। प्रधानमंत्री ने नवाचार, अनुसंधान और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तकनीक विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के युवा और उद्यमी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता रखते हैं और देश को तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। सरकार का फोकस तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने और डिजिटल समाधान विकसित करने पर है।

नई दिल्ली में आयोजित पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट का शुक्रवार को समापन हो रहा है। 16 फरवरी से शुरू हुए इस वैश्विक सम्मेलन में दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई सहित कई वैश्विक तकनीकी कंपनियों के प्रमुखों ने एआई के भविष्य, उसके उपयोग और उससे जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने भी विभिन्न सत्रों में भाग लेकर भारत की तकनीकी क्षमता और एआई के क्षेत्र में देश की भूमिका को रेखांकित किया।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article pm modi chairs 1200x675 1 News Todayz स्थापना दिवस विशेष: प्रधानमंत्री ने की मिजोरम और अरुणाचल के नागरिकों के जज्बे की सराहना स्थापना दिवस विशेष: प्रधानमंत्री ने की मिजोरम और अरुणाचल के नागरिकों के जज्बे की सराहना
Next Article d 1 News Todayz जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे पुलिस कप्तान जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे पुलिस कप्तान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

स्थापना दिवस विशेष: प्रधानमंत्री ने की मिजोरम और अरुणाचल के नागरिकों के जज्बे की सराहना

सामाजिक सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में महर्षि दयानंद का योगदान अतुलनीय: प्रधानमंत्री

परीक्षा पे चर्चा का ध्येय: छात्रों के कौशल को सही दिशा देने और व्यक्तिगत विकास का सशक्त माध्यम बना ‘परीक्षा पे चर्चा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज छत्तीसगढ़ दाैरे पर, ‘बजट संवाद’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज छत्तीसगढ़ दाैरे पर, ‘बजट संवाद’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?