By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे पुलिस कप्तान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे पुलिस कप्तान

उत्तराखण्ड

जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे पुलिस कप्तान

Aanchal
Last updated: 20/02/2026 09:02
Aanchal
Share
d 1 News Todayz जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे पुलिस कप्तान
SHARE

अनुशासन से कोई समझौता नहीः डोबाल

देहरादून। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जनपद में पहली परेड में कडे रूख अपनाते हुए कहा कि कर्मचारियों का वेलफेयर प्राथमिकता पर अनुशासन से समझौता नहीं होगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित शुकवार की परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान एसएसपी दून द्वारा स्वंय अधीनस्थ अधिकारियोध्कर्मचारियों के साथ दौड लगाते हुए उन्हे शारिरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरूस्त रहने के लिये प्रेरित किया गया। परेड समाप्ति के उपरान्त पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान क्वार्टर गार्द के निरीक्षण में बैरक में सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु गार्द कमाण्डर व उपस्थित पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई। साथ ही स्पष्ट किया कि अनुशासन के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा वाहनों की लाग बुक एवं रनिंग रजिस्टरों को चौक करते हुए रजिस्टरों को अध्यावधिक न करने पर उप निरीक्षक परिवहन शाखा को कडी फटकार लगाते हुए सभी रजिस्टरों व लाग बुकों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेण्टर के निरीक्षण के दौरान बैरिकों व मैस में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा मैस सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने तथा मैस में रिक्रूट आरक्षियों के लिये भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटी की रखने तथा मैस के गोदाम में कच्चे राशन के भण्डारण को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिये गये। बीडीएस शाखा के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा बीडीएस प्रभारी से उनके पास उपलब्ध उपकरणों तथा किसी आकस्मिक स्थिती की सूचना पर उनके द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों के सम्बनध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही किसी संदिग्ध वस्तुध्बम की सूचना पर आपसी समन्वय के साथ त्वरित सर्च अभियानध्कार्यवाही हेतु थाना पुलिस तथा बम डिस्पोजल टीम के कर्मियों का प्रशिक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन भ्रमण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक से लाइन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा निर्माण कार्यों में लगी सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए उन्हें निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उच्च कोटी की रखने के निर्देश दिये गये।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article bf7efe072dbbb40075685a79633cb842 News Todayz डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगी नई रफ्तार: प्रधानमंत्री ने नवाचार और स्थानीय एआई समाधानों को सराहा डिजिटल इकोनॉमी को मिलेगी नई रफ्तार: प्रधानमंत्री ने नवाचार और स्थानीय एआई समाधानों को सराहा
Next Article a35ba43f729f0f52907d98be2107c676 scaled 1 News Todayz नोट कर लें समय: 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में सजेगा फूलों का संसार, आमजन के लिए खुले रहेंगे द्वार नोट कर लें समय: 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में सजेगा फूलों का संसार, आमजन के लिए खुले रहेंगे द्वार

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?