By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: नोट कर लें समय: 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में सजेगा फूलों का संसार, आमजन के लिए खुले रहेंगे द्वार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - नोट कर लें समय: 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में सजेगा फूलों का संसार, आमजन के लिए खुले रहेंगे द्वार

उत्तराखण्ड

नोट कर लें समय: 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में सजेगा फूलों का संसार, आमजन के लिए खुले रहेंगे द्वार

Aanchal
Last updated: 20/02/2026 09:15
Aanchal
Share
a35ba43f729f0f52907d98be2107c676 scaled 1 News Todayz नोट कर लें समय: 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में सजेगा फूलों का संसार, आमजन के लिए खुले रहेंगे द्वार
SHARE

देहरादून, 20 फरवरी । उत्तराखंड लोकभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की उपस्थिति में कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस माैके पर राज्यपाल सिंह ने कहा कि वसंतोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति, परंपरा और प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष अवसर है। यह स्वस्थ और सामाजिक जीवन, समरसता, आर्थिक उन्नति तथा नवजीवन का उद्घोष है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव जीवन भावना और नई संभावनाओं के द्वार खोलता है तथा पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों को गति देने का माध्यम बनेगा। इससे स्थानीय उत्पादों और रोजगार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी कार्यक्रम में नवाचार का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फूल श्रद्धा, जीवन और प्रकृति का संदेश देते हैं और आंतरिक भावनाओं को जागृत करते हैं। वसंतोत्सव के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ेगी। इस दौरान 30 से अधिक विभाग शामिल हो रहे हैं। स्थानीय और उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषक क्षेत्र में कार्य करने के लिए तीन कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार वसंताेत्सव 27 फरवरी को आमजन के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक, 28 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक और 1 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। आयोजकों ने प्रदेशवासियों से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 1 News Todayz जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे पुलिस कप्तान जनपद की पहली परेड में कडे तेवरों में दिखे पुलिस कप्तान
Next Article 6663c13f673b4 weather update 082606133 16x9 1 News Todayz मुक्तेश्वर में हल्की बारिश के बाद प्रदेशभर में शुष्क मौसम के संकेत, आगामी दिनों में बढ़ेगा तापमान मुक्तेश्वर में हल्की बारिश के बाद प्रदेशभर में शुष्क मौसम के संकेत, आगामी दिनों में बढ़ेगा तापमान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?