By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात

उत्तराखण्डहादसा

डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात

Aanchal
Last updated: 09/02/2026 08:43
Aanchal
Share
22d7d3b81c01228f7049726870b37550 News Todayz डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात
SHARE

ऊधमसिंहनगर: ऊधमसिंहनगर के काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में सोमवार सुबह रेत से लदे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी और करीब एक घंटे तक वाहन जलता रहा।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उसे घटनास्थल तक नहीं जाने दिया। हालात तनावपूर्ण होते देख एसपी समेत कई अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।अधिकारियों के लोगों को समझाने पर फायर ब्रिगेड ने डंपर में लगी आग बुझाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है।

आज सुबह 58 वर्षीय जयपाल सिंह घर से बाइक लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूर सड़क पर पीछे से आ रहे खनन सामग्री से लदे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि जयपाल सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर लोग जमा हो गए। चालक के फरार होने की खबर फैलते ही लोगों में नाराजगी बढ़ी और डंपर को आग के हवाले कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्षेत्र में रात के समय भी डंपर की टक्कर से एक हादसा हुआ था। सुबह पुन: ऐसी स्थिति देखकर लोग भड़क गए। करीब सुबह 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आई, लेकिन आक्रोशित लोगों ने शुरुआत में उसे घटनास्थल तक नहीं जाने दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर फायर ब्रिगेड को आगे बढ़ने दिया गया और डंपर में लगी आग बुझाई गई।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article IMG 20260208 WA0516 960x722 1 News Todayz महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि ने दिया संस्कार और सेवा का संदेश, एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि ने दिया संस्कार और सेवा का संदेश, एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान
Next Article images 2026 02 09T162343.585 News Todayz गौवंश संरक्षण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी का चालान, पुलिस ने तेज किया तलाशी अभियान गौवंश संरक्षण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी का चालान, पुलिस ने तेज किया तलाशी अभियान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?