By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि ने दिया संस्कार और सेवा का संदेश, एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि ने दिया संस्कार और सेवा का संदेश, एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान

उत्तराखण्ड

महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि ने दिया संस्कार और सेवा का संदेश, एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान

Aanchal
Last updated: 09/02/2026 07:06
Aanchal
Share
IMG 20260208 WA0516 960x722 1 News Todayz महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि ने दिया संस्कार और सेवा का संदेश, एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान
SHARE

देहरादून 09 फरवरी। संगठित हिन्दू समर्थ भारत की हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन चायबागान मैदान, सोलापट्टी, मेहूवाला, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, संत-महात्मा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक राजेन्द्र पत्त ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज के साथ पूर्व में हुए अन्याय एवं वर्तमान समय की सामाजिक-सांस्कृतिक चुनौतियों का समाधान संगठन और समरसता के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में पिरोने तथा भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने हेतु सतत, संगठित एवं सकारात्मक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से संघ की स्थापना की गई थी। उन्होंने समाज जीवन में पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण—को आत्मसात करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि जी महाराज ने राष्ट्र आराधना को प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य बताते हुए समाज को संस्कार, सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान राम स्तुति, महिषासुर मर्दिनी एवं महाभारत कथा पर आधारित कथक नृत्य-नाटिकाओं का भव्य मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजबंधुओं को ‘सनातन वीर’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुराधा सिंह, कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र सिंह कहान, कोषाध्यक्ष अजय पाल सहित अजय कुमार, तरुण आनन्द, नरेश चौहान, अभिषेक चौहान, अजय ठाकुर, सुधा चौहान, निर्मला जोशी, अमन पाल एवं राहुल चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, समाज एवं संस्कृति के प्रति निष्ठा, एकता और समर्पण के संकल्प के साथ किया गया

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2026 02 09T122008.891 News Todayz हिमाचल, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा हिमाचल, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Next Article 22d7d3b81c01228f7049726870b37550 News Todayz डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?