By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: हिमाचल, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - हिमाचल, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तराखण्ड

हिमाचल, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Aanchal
Last updated: 09/02/2026 06:52
Aanchal
Share
images 2026 02 09T122008.891 News Todayz हिमाचल, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
SHARE

औली, 09 फरवरी । विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केंद्र औली में 13 से 16 फरवरी तक नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप एवं औली विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगाकार्निवाल को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ के साथ-साथ देश के 13 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। शीतकालीन क्रीड़ा केंद्र औली में पूर्व में कई बार राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिताएं, औली महोत्सव और सैफ विंटर गेम्स का सफल आयोजन हो चुका है। इस वर्ष भी औली की विश्वस्तरीय और मनोरम स्कीइंग स्लोप पर देशभर के स्की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। औली में नंदा देवी स्कीइंग स्लोप के साथ-साथ रोपवे के टावर नंबर दस स्थित स्कीइंग स्लोप पर भी प्रतियोगिता आयोजन के लिए पर्याप्त बर्फ उपलब्ध है। स्कीइंग प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तकनीकी टीम दोनों स्लोप का आज (सोमवार) को स्थलीय निरीक्षण करेगी। स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप एवं औली विंटर कार्निवाल को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अब तक 13 राज्यों के साथ-साथ सेना, आईटीबीपी और सीआरपीएफ की टीमों से प्रतिभाग की पुष्टि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रतिभाग करने वाले राज्यों में महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, ओडिशा, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख की टीमें औली के लिए रवाना भी हो चुकी हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article images 2026 02 06T135737.904 News Todayz राजधानी सहित आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, शुष्क मौसम के बीच ठंड का अहसास राजधानी सहित आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, शुष्क मौसम के बीच ठंड का अहसास
Next Article IMG 20260208 WA0516 960x722 1 News Todayz महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि ने दिया संस्कार और सेवा का संदेश, एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि ने दिया संस्कार और सेवा का संदेश, एकजुटता से भारत को विश्वगुरु बनाने का आह्वान

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?