By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - हादसा - दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

हादसा

दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

Aanchal
Last updated: 16/06/2025 15:27
Aanchal
Share
0eaaae1d6f68527cb07c46797d7da65f News Todayz दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत
SHARE

देहरादून : प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला विकासनगर-सेलाकुई थाना क्षेत्र का है, जहां लेबर चौक के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 11:10 बजे सेलाकुई थाने के कंट्रोल रूम को एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां लेबर चौक के पास एक स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी चला रहा सूरज (20) मौके पर ही दम तोड़ गया, जबकि उसके साथ सवार मुकेश (26) और अनिल (22) को गंभीर अवस्था में सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

सेलाकुई थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के अनुसार, तीनों युवक सेलाकुई की एक निजी कंपनी में काम करते थे। रविवार रात वे अपने मित्र सुरजीत के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर जमालपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान दोबारा शराब के ठेके की ओर जा रहे थे कि लेबर चौक के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article 16gop1 1024x565 300x166 1 News Todayz नमामि गंगे इकाई ने चलाया जागरूकता अभियान नमामि गंगे इकाई ने चलाया जागरूकता अभियान
Next Article नंदा राजजात यात्रा में यात्रा मार्ग पर बनाया जाए दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम: मुख्यमंत्री

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात

निरंजनपुर मंडी मे लगी भीषण आग, फल सब्जी समेत दुकानों का सामान जलकर राख

बच्चे को टक्कर मारने के बाद भाग रहा था मैकेनिक कार चालक: पुलिस ने बरामद की कार

मुख्य सचिव ने एसईओसी से की रेस्क्यू अभियान की समीक्षा

धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद, 16 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?