By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: दून का गैंगस्टर हत्याकांडः एसटीएफ ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - दून का गैंगस्टर हत्याकांडः एसटीएफ ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

अपराध

दून का गैंगस्टर हत्याकांडः एसटीएफ ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

Aanchal
Last updated: 22/02/2026 11:36
Aanchal
Share
d 1 2 News Todayz दून का गैंगस्टर हत्याकांडः एसटीएफ ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार
SHARE

देहरादून। दून के राजपुर रोड क्षेत्र के अंतर्गत सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुए झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में एसटीएफ ने एक आरोपी जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह  को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आ चुकी है। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी पर उसकी यूपीआई आईडी से हरिद्वार में बुक की गई बाइक का भुगतान करने का आरोप है।
बता दें कि 13 फरवरी की सुबह सिल्वर सिटी मॉल में दो शूटरों ने झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह सिल्वर सिटी मॉल स्थित जिम के बाहर निकल रहा था। उसके बाद शूटर देहरादून से हरिद्वार निकल गए। पुलिस की जांच में सामने आया था कि वारदात से पहले शूटर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने देहरादून जाने के लिए हरिद्वार से ही स्कूटी और मोटरसाइकिल किराए पर ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर किराए के वाहन से वापस फरार हो गए थे।हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर 10 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस कारोबारी राजकुमार के बेटे यशराज सिंह को इस हत्याकांड में साजिशकर्ता मान रही है। यशराज ने ही शूटरों को पैसे भेजे और उनके भागने के लिए वाहन आदि का इंतजाम किया। बताया जा रहा है कि यशराज रेलवे में ठेकेदारी का काम करता है। इस कारण उसका झारखंड में अपराधों से संपर्क है। इसी को केंद्र में रखकर दून पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए आपस में कड़िया जोड़ रही है। साथ ही शूटरों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की टीम में झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लगातार छापे मार रही है। लेकिन अब तक तीनों आरोपियों में से एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ ने जमशेदपुर की बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने ट्रांसिट रिमांड पर देहरादून लेकर आ चुकी है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही बताया है कि गिरफ्तार आरोपी ने यूपीआई आईडी से ही हरिद्वार से शूटरों की बाइक का भुगतान किया था।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 4 3 News Todayz हत्याकांड का खुलासाः पैसों के लेने देने को लेकर दिगंबर को उतारा था मौत के घाट हत्याकांड का खुलासाः पैसों के लेने देने को लेकर दिगंबर को उतारा था मौत के घाट
Next Article d 2 2 News Todayz ब्लइंड मर्डर केस का खुलासाः आरोपी ने शराब पीने के बाद पैसों के लालच में दिया था वारदात को अंजाम ब्लइंड मर्डर केस का खुलासाः आरोपी ने शराब पीने के बाद पैसों के लालच में दिया था वारदात को अंजाम

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?