By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: ब्लइंड मर्डर केस का खुलासाः आरोपी ने शराब पीने के बाद पैसों के लालच में दिया था वारदात को अंजाम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - अपराध - ब्लइंड मर्डर केस का खुलासाः आरोपी ने शराब पीने के बाद पैसों के लालच में दिया था वारदात को अंजाम

अपराध

ब्लइंड मर्डर केस का खुलासाः आरोपी ने शराब पीने के बाद पैसों के लालच में दिया था वारदात को अंजाम

Aanchal
Last updated: 22/02/2026 11:37
Aanchal
Share
d 2 2 News Todayz ब्लइंड मर्डर केस का खुलासाः आरोपी ने शराब पीने के बाद पैसों के लालच में दिया था वारदात को अंजाम
SHARE

हरिद्वार। जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों के लालच में शराब के नशे में  हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।  बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
बता दें कि बीती 17 फरवरी यानी मंगलवार की शाम मंगलौर कोतवाली पुलिस को एक सूचना मिली थी कि पुराने पीर के पास गंगनहर पटरी मार्ग के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त के प्रयास किए तो सिर पर गहरे घाव और पत्थर से कुचले जाने की चोट के निशान दिखाई दिए। इसके साथ ही शव से कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी बरामद हुई। जहां शव की पहचान मंगलौर के घोसीपुरा निवासी प्रदीप पुत्र हरपाल (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। हत्या के इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। जिसके बाद कोतवाली मंगलौर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने मिलकर इस प्रकरण के सबूत जुटाकर हत्यारोपी की तलाश शुरू की गई। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने घटनास्थल के आसपास से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए । घटनास्थल के आसपास संदिग्ध आवाजाही टटोलने पर पुलिस टीम को घटना वाले दिन की सुबह प्रदीप (मृतक) और एक अन्य अज्ञात बाइक से घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस टीम मैनुअली अज्ञात शख्स की तलाश करते हुए देवबंद तिराहे के पास पहुंची और पुलिस टीम ने संदिग्ध हुलिए से मिलते जुलते एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस का दांव उस समय सफल हुआ, जब हिरासत में लिए गए विनायक त्यागी पुत्र विजेंद्र त्यागी (उम्र 26 वर्ष) निवासी बरला, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) हाल पता सराय, ज्वालापुर (हरिद्वार) ने हत्या की वारदात कबूला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो सराय स्थित किराए के मकान में रहता है। 17 फरवरी को अपने घर छपार (यूपी) जाने के लिए रुड़की में बस का इंतजार करने लगा। इसी दौरान उसका शराब पीने का मन हुआ तो वो बस अड्डे के पास ही देशी शराब के ठेके पर चला गया। इस दौरान प्रदीप भी शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचा, लेकिन ठेका बंद होने और मौके पर हुई। जान पहचान के बाद दोनों दीपक की बाइक से रामपुर चुंगी स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे. जहां से शराब खरीदी, फिर दोनों गंगनहर पटरी से मंगलौर की तरफ पीर के पास बाग में गए और शराब पीने लगे।बातचीत के दौरान जब हत्यारोपी विनायक को पता चला कि प्रदीप के पास पैसे रखे हुए हैं तो वो लालच में आ गया। पैसे की तंगी और लालच में आकर उसने नशे में धुत प्रदीप को पहले गला दबाकर नीचे गिराया और फिर पास में रखे पत्थर से सिर पर वार कर प्रदीप की हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपी उसकी जेब से 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी मिस्टर उत्तराखंड 2019 भी रह चुका है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article d 1 2 News Todayz दून का गैंगस्टर हत्याकांडः एसटीएफ ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार दून का गैंगस्टर हत्याकांडः एसटीएफ ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार
Next Article d 3 2 News Todayz मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यमरू धामी मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यमरू धामी

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

​होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती में बड़ा घोटाला, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड के कोटे से मिली नियुक्ति: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

रिश्वतखोरी के आरोप में आरटीओ दरोगा बंधक

विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी, 7 सिलेंडर जब्त

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?