By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: देहरादून फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई: भीषण लपटों से घिरे सुभाष नगर में किसी तरह की जनहानि नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - देहरादून फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई: भीषण लपटों से घिरे सुभाष नगर में किसी तरह की जनहानि नहीं

उत्तराखण्डहादसा

देहरादून फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई: भीषण लपटों से घिरे सुभाष नगर में किसी तरह की जनहानि नहीं

Aanchal
Last updated: 10/02/2026 10:05
Aanchal
Share
IMG 20260210 110329 960x960 1 News Todayz देहरादून फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई: भीषण लपटों से घिरे सुभाष नगर में किसी तरह की जनहानि नहीं
SHARE

देहरादून,10 फरवरी 2026।  रात्रि 00:02 बजे सिटी कंट्रोल रूम से पीएफटी (PFT) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के सुभाष नगर, प्रताप मार्ग स्थित एक प्लॉट में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून से फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक—नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद) के प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में लगी हुई थी। आग की लपटें तेजी से आसपास के रिहायशी मकानों की ओर बढ़ रही थीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई थी। आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। फायर यूनिटों द्वारा रिले पम्पिंग प्रणाली के माध्यम से 01 डिलीवरी होज पाइप एवं 02 होजरील का उपयोग करते हुए आग को चारों ओर से घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया गया। टेंट हाउस में मौजूद लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मैट, रजाई-गद्दे सहित अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग बार-बार भड़क रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य स्थानों पर तैनात फायर यूनिटों को भी तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। फायर कर्मियों की सतर्कता, त्वरित निर्णय और कड़ी मशक्कत के चलते लगभग 30 हजार लीटर पानी का प्रयोग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से आसपास के रिहायशी मकानों को आग की चपेट में आने से सुरक्षित रखा गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article WhatsApp Image 2026 02 10 at 3.18.37 PM News Todayz आदर्श ग्राम योजना: देहरादून के कटापत्थर और कार्लीगढ़ गांव बनेंगे मॉडल विलेज आदर्श ग्राम योजना: देहरादून के कटापत्थर और कार्लीगढ़ गांव बनेंगे मॉडल विलेज
Next Article WhatsApp Image 2026 02 10 at 3.57.51 PM scaled 1 News Todayz सेफर इंटरनेट डे’ पर देहरादून में जागरूकता अभियान का आयोजन सेफर इंटरनेट डे’ पर देहरादून में जागरूकता अभियान का आयोजन

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?