By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: सेफर इंटरनेट डे’ पर देहरादून में जागरूकता अभियान का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - उत्तराखण्ड - सेफर इंटरनेट डे’ पर देहरादून में जागरूकता अभियान का आयोजन

उत्तराखण्ड

सेफर इंटरनेट डे’ पर देहरादून में जागरूकता अभियान का आयोजन

Aanchal
Last updated: 10/02/2026 10:33
Aanchal
Share
WhatsApp Image 2026 02 10 at 3.57.51 PM scaled 1 News Todayz सेफर इंटरनेट डे’ पर देहरादून में जागरूकता अभियान का आयोजन
SHARE

देहरादून 10 फरवरी, 2026 । सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पांडेय की अध्यक्षता में एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला देहरादून स्थित एनआईसी सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के कार्मिकों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग, इसके लाभ और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताते चले कि पूरे देश में प्रति वर्ष फरवरी माह का दूसरा मंगलवार का दिन सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पांडेय ने बताया कि इंटरनेट एक इंटरकनेक्टेड नेटवर्क है, जो सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संचार को संभव बनाता है। इसका उपयोग ई-मेल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग और अन्य सूचनाओं के आदान-प्रदान में किया जाता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी इंटरनेट का व्यापक उपयोग होता है। उन्होंने आगे बताया कि समाज में इंटरनेट के अनेक लाभ हैं, लेकिन असामाजिक तत्व इसके दुरुपयोग से साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और डेटा चोरी जैसी समस्याएँ पैदा कर रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। श्री पांडेय ने सभी को चेताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें और मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें। उन्होंने बच्चों और कर्मचारियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का विशेष आह्वान भी किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेन्द्र शर्मा सहित विभागीय कार्मिक और स्कूली छात्र उपस्थित थे ।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article IMG 20260210 110329 960x960 1 News Todayz देहरादून फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई: भीषण लपटों से घिरे सुभाष नगर में किसी तरह की जनहानि नहीं देहरादून फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई: भीषण लपटों से घिरे सुभाष नगर में किसी तरह की जनहानि नहीं
Next Article 0268a0ae040cf69e4307683af7fdddec News Todayz ब्लड प्रेशर से लेकर टीकाकरण तक सब निःशुल्क; देहरादून महापौर ने नगर निगम परिसर स्थित डिस्पेंसरी का किया निरीक्षण ब्लड प्रेशर से लेकर टीकाकरण तक सब निःशुल्क; देहरादून महापौर ने नगर निगम परिसर स्थित डिस्पेंसरी का किया निरीक्षण

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमि पूजन

परिवार को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी लूटी

शूटिंग डेस्टिनेशन से आगे बढ़कर फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड

उत्तराखंड में राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को मिली नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?