By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News TodayzNews TodayzNews Todayz
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Search
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.
Reading: देहरादून : बस और लोडर ऑटो के बीच टक्कर, बच्चे समेत 2 की मौत, 14 घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
News TodayzNews Todayz
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
Search
  • Home
  • राज्य
    • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • अन्य विषय
    • पर्यावरण
    • शासन
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • विविध
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 News Todayz Network. All Rights Reserved.

Home :>News - हादसा - देहरादून : बस और लोडर ऑटो के बीच टक्कर, बच्चे समेत 2 की मौत, 14 घायल

हादसा

देहरादून : बस और लोडर ऑटो के बीच टक्कर, बच्चे समेत 2 की मौत, 14 घायल

Aanchal
Last updated: 07/04/2025 10:47
Aanchal
Share
school bus aacident sahaspur 300x154 1 News Todayz देहरादून : बस और लोडर ऑटो के बीच टक्कर, बच्चे समेत 2 की मौत, 14 घायल
SHARE

देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास स्थित सिंघनीवाला क्षेत्र में बस और लोडर ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लोडर वाहन सड़क से नीचे जा पलटा, जबकि बस सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में एक बच्चा और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे यह दुर्घटना हुई। बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर बस की टक्कर सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस दो बार पलटी और कुछ यात्री उसके नीचे दब गए। वहीं, लोडर सड़क किनारे नीचे जा गिरा।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस को उठाकर दबे हुए घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। हादसे की जांच जारी है और टक्कर के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
By Aanchal
Follow:
आंचल ने MIT देहरादून से मॉस काम की पढ़ाई की है। इसके बाद विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में काम किया। अगस्त २०२३ से इस पोर्टल में बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूर्सस हैं।
Previous Article शुद्ध भोजन और स्वच्छ वातावरण के लिए तीर्थयात्री, कारोबारी व स्थानीय लोग करें सहयोग: मुख्यमंत्री
Next Article IMG 20250407 WA0014 e1744045355836 News Todayz पर्वतीय क्षेत्र की गौरवशाली संस्था है जीएमओयू लिमिटेड: ऋतु खण्डूडी भूषण पर्वतीय क्षेत्र की गौरवशाली संस्था है जीएमओयू लिमिटेड: ऋतु खण्डूडी भूषण

Contact

स्वामी /संपादक

अनिल पैन्यूली

ईमेल : newsindiamail@gmail.com

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

You Might Also Like

डंपर में आगजनी के बाद घंटों बाधित रहा यातायात, पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद संभाले हालात

निरंजनपुर मंडी मे लगी भीषण आग, फल सब्जी समेत दुकानों का सामान जलकर राख

बच्चे को टक्कर मारने के बाद भाग रहा था मैकेनिक कार चालक: पुलिस ने बरामद की कार

मुख्य सचिव ने एसईओसी से की रेस्क्यू अभियान की समीक्षा

धराली आपदा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद, 16 सदस्यीय विशेष चिकित्सा टीम धराली-हर्षिल में सक्रिय

News TodayzNews Todayz
© 2024 News Todayz Network.. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?